{"_id":"665ccf0b9692ab356f012cf4","slug":"on-june-4-we-will-know-on-which-table-the-counting-will-be-done-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-115454-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चार जून को पता चलेगा किस टेबल पर करनी है गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चार जून को पता चलेगा किस टेबल पर करनी है गिनती
Mon, 03 Jun 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के बाद मतगणना में लगे कार्मिकों के प्रथम बैच का प्रशिक्षण समाप्त हो चुका है। द्वितीय चरण का प्रशिक्षण तीन जून को एचआर इंटर कॉलेज में होगा। मतगणना चार जून को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना कार्य में लगे कार्मिकों को फोटो युक्त परिचय पत्र दिया जाएगा। उसी दिन उन्हें पता चलेगा की किस विधान सभा क्षेत्र की मतगणना करनी है।
मतगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हैं। जहां मतगणना स्थल पर एसी और कूलर लगाया जा रहा है। तीनों विधान सभा में 14-14 टेबल लगाए जा रहे हैं। जहां पर कर्मचारी गणना करेंगे। हर चक्र की गणना की रिपोर्ट भी तत्काल देने के लिए तैयारी है। इसको लेकर हाईस्पीड इंटरनेट की व्यवस्था है। इसके लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर टेबल पर सुरवाइजर, मतगणना सहायक तथा एक माइक्रोऑब्जर्वर तैनात होंगे। सुपरवाइजर एवं मतगणना सहायक तीन प्रति में परिणाम बनाएंगे। यही नहीं डॉक मतपत्रों की गिनती के लिए आठ कर्मचारियों को लगाया गया है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि मतगणना को लेकर सभी तैयारी पूरी हो चुकी है।