{"_id":"6a08bacd8c93365461013144","slug":"on-dengue-day-students-were-administered-the-oath-of-cleanliness-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150642-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डेंगू दिवस पर विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डेंगू दिवस पर विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
विज्ञापन
डेंगू दिवस पर स्वच्छता की शपथ लेते मुन्नीलाल रामबेलास इंटर कॉलेज के विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरैया। क्षेत्र के संठी स्थित मुन्नीलाल रामबेलास इंटर कॉलेज में शनिवार को डेंगू दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने एवं डेंगू से बचाव की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में जीव विज्ञान के अध्यापक रामजी यादव ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना बेहद आवश्यक है। घरों के आसपास गंदगी और कचरा न होने देना चाहिए। कहीं भी पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए, क्योंकि जमा पानी में ही डेंगू फैलाने वाले मच्छर पनपते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बचाव के लिए फुल बाजू के कपड़े पहनने चाहिए तथा रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रधानाचार्य नागेंद्र पाल, सचिन यादव, जिलाजीत यादव, घनानंद मिश्रा, रघुवीर सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।