फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Oldest bus stand, yet lack of buses

Sant Kabir Nagar News: सबसे पुराना बस स्टैंड, फिर भी बसों का टोटा

Sat, 04 Feb 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 04 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Oldest bus stand, yet lack of buses
मेंहदावल, नन्दौर, बस्ती मार्ग पर परिवहन निगम की नहीं चलती हैं बसें
विज्ञापन

एक बस के सहारे लखनऊ व कानपुर की होती है यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। लाखों रुपये की लागत से उच्चीकृत हुआ परिवहन निगम का बस स्टैंड यात्रियों को बसों की बेहतर सुविधा नहीं दे पा रहा है। कई मार्गों पर बसों के संचालन की सुविधा तक नहीं हैं। मात्र एक बस शाम को लखनऊ व कानपुर के लिए चलती है, जो यात्रियों की भीड़ के आगे का। इसका फायदा प्राइवेट बस चालक उठा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी के प्रयास से करीब साढ़े तीन एकड़ भूमि में मेंहदावल बस स्टैंड का निर्माण हुआ था। एक वर्ष पहले इसका कायाकल्प कराया गया। लोगों में उम्मीद जगी कि परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की संख्या बढ़ाएगा, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। स्थिति यह है कि मेंहदावल वाया नन्दौर, सेमरियावां, बस्ती तक जाने की कोई बस सुविधा नहीं हैं। आंनदनगर फरेंदा के लिए एक बस चल रही है।
विज्ञापन

खलीलाबाद-मेंहदावल लोकल बस सेवा बंद है, जबकि गोरखपुर-बांसी के लिए करीब 16 अनुबंधित बसें चल रही हैं। परिवहन विभाग के कर्मचारियों की मानें तो यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ गोरखपुर-बांसी मार्ग पर है। 16 बसें चलने के बाद भी यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना हैं कि इस मार्ग पर लगभग 22 बसों के संचालन की व्यवस्था निगम को करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि विश्राम करने वाली बसें सिद्धार्थनगर व सोनौली की बसों को गोरखपुर के जिम्मेदारों ने यहां से हटाकर कुशीनगर, पडरौना व हाटा से संबद्ध कर दिया है। सबसे अधिक दिक्कत लखनऊ के यात्रियों को झेलनी पड़ रही हैं। इस मार्ग पर शाम के समय एक बस लखनऊ-कानपुर के लिए चलाई जा रही है। यात्रियों की भीड़ के सामने यह सुविधा अपर्याप्त है। प्राइवेट बस चालक यहां से प्रति दिन लखनऊ के लिए संचालन करा रहे हैं।

उसके बावजूद परिवहन निगम यात्रियों की मांग के बाद भी इस मार्ग पर बसों का संचालन नहीं बढ़ा रही है। प्रतिदिन इस क्षेत्र से सैकड़ों लोग लखनऊ व कानपुर की यात्रा करते हैं। यात्री व कस्बे के व्यवसायी दिलीप कुमार गुप्ता, प्रकाश जायसवाल, धुवचंद वर्मा, ओम प्रकाश गुप्त, प्रहलाद अग्रहरि, अभिषेक गुप्ता, अजीत गुप्ता, लालजी जायसवाल आदि का कहना हैं कि मेंहदावल, लखनऊ-कानपुर मार्ग पर सुबह के समय बसों का संचालन अति आवश्यक हैं। इस संबंध में परिवहन निगम के एआरएम आयुष भटनागर ने कहा कि जल्द ही यहां बसों की संख्या में इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed