{"_id":"65e3714166d448e3a30dc52b","slug":"old-vegetable-market-will-move-out-of-the-city-will-provide-relief-from-traffic-jam-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110645-2024-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुरानी सब्जी मंडी शहर से जाएगी बाहर, मिलेगी जाम से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुरानी सब्जी मंडी शहर से जाएगी बाहर, मिलेगी जाम से राहत
Sun, 03 Mar 2024 04:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 03 Mar 2024 04:04 PM IST
सार
सतं कबीर नगर में पुरानी सब्जी मंडी को बाहर व्यवस्थित करने की तैयारी है। इसे नवीन मंडी के पास स्थापित करने की योजना है।
विज्ञापन
डीएम महेंद्र सिंह तंवर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
विज्ञापन
संतकबीरनगर शहर से पुरानी सब्जी मंडी को बाहर व्यवस्थित करने की तैयारी है। इसे नवीन मंडी के पास स्थापित करने की योजना है। इसके हटने से जहां लोगों को जाम व अतिक्रमण की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं शहर का व्यवस्थित विकास भी होगा। साथ ही पुरानी सब्जी मंडी की पटरियों पर फुटपाथ बनाए जाएंगे। जिससे लोगों को आने-जाने में आसानी हो सके।
जिले को केबी साडा और महायोजना 2035 के तहत विकसित करने की पहल शुरू हो गई है। उम्मीद है इस माह योजनाओं को लागू करने की संस्तुति मिल जाएगी। इसके तहत शहर के विकास की रूपरेखा तय हो गई है। इसमें शहर के पुरानी सब्जी मंडी को भी व्यवस्थित करने की तैयारी है। इसे शहर के बाहर नवीन मंडी के पास ले जाए जाया जाएगा। ताकि सब्जी मंडी में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल सके। साथ ही आसपास रहने वाले लोग भी घरों को आसानी से आवाजाही कर सकें।
विज्ञापन
सब्जी मंडी मार्ग से होकर गोरखपुर जाते हैं लोग, लगता है जाम
पुरानी सब्जी मंडी को शहर के बीच से हटाकर अगर बाहर स्थापित किया जाए तो सब्जी मंडी मार्ग पर जाम से निजात मिल जाएगा। मंडी के चलते अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहन इसी मार्ग से होकर निकलते हैं। साथ ही शहर से जिसे गोरखपुर जाना होता है वह भी इसी मार्ग से होकर निकलता है। इस वजह से सड़क पर ही सब्जी की दुकानें लगने से लोगाें को जाम की समस्या झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
फुटपाथ बनने से लोगों को मिलेगी राहत
पुरानी सब्जी मंडी के पास रहने वाले लोगों को पुरानी सब्जी मंडी हटने से राहत मिलेगी। इसके हटने के बाद यहां फुटपाथ बनाने की योजना है। इससे पैदल घर आने-जाने वाले लोगों को आसानी होगी। साथ ही दरवाजे के सामने व्यवस्थित तरीके से दुकानें भी लगने लगेंगी।
गंदगी से मिलेगी निजात
पुरानी सब्जी मंडी में दुकानदार सड़ी-गली सब्जियों को सड़कों पर ही फेंक देते हैं। जिससे आए दिन जानवरों का झुंड पहुंच जाता है। इससे गदंगी और पसर जाती है। आसपास रहने वाले लोगों को उठने वाली दुर्गंध से परेशानी भी होती है। सब्जी मंंडी हटने से यहां के लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि महायोजना के तहत शहर को पूरी तरह से विकसित करने की योजना है, ताकि यहां आने पर लोगों को यह अहसास हो कि वह किसी शहर में हैं। शहर की खूबसूरती भी बढ़ेगी। काम भी शुरू करा दिए गए हैं। सब्जी मंडी को व्यवस्थित किए जाने की योजना है।