फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Old man riding a bicycle dies after being hit by a truck

Sant Kabir Nagar News: ट्रक की चपेट से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Tue, 07 Nov 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Old man riding a bicycle dies after being hit by a truck
मेंहदावल। क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी साइकिल सवार वृद्ध की सोमवार र शाम नंदौर के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ध्रुवचंद यादव ने बताया कि टड़वा गांव निवासी शंभूनाथ पांडेय 74 वर्ष सोमवार की शाम को साइकिल से नंदौर चौराहे पर गए थे। वहां से सामान लेकर लौट रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि शंभूनाथ के तीन बेटा और एक बेटी है। बेटी की अभी शादी नहीं हुई है। शंभूनाथ की मौत से परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed