{"_id":"614f616c8ebc3e09151df176","slug":"old-man-missing-khalilabad-news-gkp410596753","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा नदी में भैंस नहलाते समय वृद्ध हुआ लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा नदी में भैंस नहलाते समय वृद्ध हुआ लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा(संतकबीरनगर)। शनिवार शाम घाघरा नदी के बिड़हर घाट पर भैंस नहलाने गया वृद्ध नदी में लापता हो गया। सूचना पर पुलिस समेत अन्य लोगों ने भी तलाश शुरू कर दिया, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका।
गांव वालों ने बताया कि आजमगढ़ जिले के महाराजगंज निवासी 65 वर्षीय मन्नन घाघरा नदी के बिडहर घाट पर से परिवार के साथ काफी दिनों से निवास करते हैं। यहां पर वे मवेशी भी रखे हुए हैं। शाम को वह नदी में भैंस नहला रहे थे। उसी समय उनका पैर फिसल गया और गहरे पानी में जाकर लापता हो गए। नदी में लापता होते ही पास में मौजूद चरवाहों ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर अगल- बगल के लोग और बिडहर घाट पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी लापता हुए वृद्ध की तलाश नदी में शुरू कर दिए। देर शाम तक तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे ने बताया कि लापता हुए वृद्ध मन्नन मिश्रा की तलाश जारी है, लेकिन नदी में तेज बहाव होने के कारण उनको अभी तक ढूंढा नहीं जा सका है।