फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Old man dies due to tractor-trolley

Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट से वृद्ध की मौत

Sun, 05 Mar 2023 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Old man dies due to tractor-trolley
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के महुआडार गरथवलिया में शनिवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

महुआडार गरथवलिया निवासी राममिलन ने बताया कि शनिवार की रात साढ़े आठ बजे उसके चाचा 70 वर्षीय कोइल लघुशंका करने सड़क के बगल जा रहे थे। उसी दौरान तेज गति से लापरवाही पूर्वक गुजरे ट्रैक्टर ने उसके चाचा को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चाचा को इलाज के लिए खलीलाबाद ले जा रहे थे। रास्ते में ही चाचा की मौत हो गई। परिजन शव को घर ले गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि पीड़ित भतीजे की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक नाम पता अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

...
दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा गया
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को रविवार को मेंहदावल बाईपास से गिरफ्तार किया। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि 23 वर्षीय युवती का क्षेत्र के ही रहने वाले आरोपी से प्रेम संबंध चल रहा था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए। शादी की बात कहने पर आरोपी पहले टाल मटोल करता रहा। बाद में इन्कार कर दिया। युवती ने 20 जनवरी 20233 आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। आरोपी की तलाश की जा रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed