फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Old businessman dies after dispute with JE

Sant Kabir Nagar News: जेई से विवाद के बाद वृद्ध व्यापारी की मौत, भड़के व्यापारियों ने रामजानकी मार्ग को किया जाम

Wed, 03 May 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 03 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Old businessman dies after dispute with JE
धनघटा/रोसया बाजार (संतकबीरनगर)। शनिचरा बाजार में बिजली निगम के जेई से सोमवार को हुए विवाद के बाद रात में वृद्घ व्यापारी की मौत हो गई। इससे नाराज व्यापारी मंगलवार को सड़क पर उतर आए। उनका आरोप था जेई से विवाद के चलते वृद्घ व्यापारी की मौत हुई। व्यापारियों ने जेई पर केस दर्ज करने की मांग करते हूए शनिचरा बाजार में रामजानकी मार्ग को एक घंटे तक जाम रखा। बाद में सीओ और एसओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर में बिजली निगम के जेई अजय कुमार चौरसिया अपने सहयोगियों के साथ शनिचरा बाजार में बकाया बिल की वसूली और बिजली चोरी की जांच करने गए थे। जेई का आरोप था कि जब वह धर्मेंद्र कुमार कसौधन के घर पहुंचे तो देखा कि पड़ोसी की छत के ऊपर से होकर केबल धर्मेंद्र के घर में ले जाया गया है। जिस रास्ते केबल गया था, उसी से होकर वह धर्मेंद्र कुमार कसौधन के घर में पहुंचे तो देखा कि मीटर से तार अलग करके बिजली चोरी की जा रही है। चोरी पकड़े जाने के बाद बौखलाए धर्मेंद्र कुमार कसौधन ने शोर मचाते हुए उन्हें पकड़ लिया। थोड़ी देर में 60 से 70 लोग आए और जेई को कमरे में कैद करके पीटने लगे। लोगों का आरोप था जेई रिश्वत मांग रहे थे और व्यापारी के परिवार की एक महिला से दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि धर्मेंद्र कुमार कसौधन के घर में हो रहे बवाल को उनके 70 वर्षीय पिता मारकंडेय कसौधन देख रहे थे। उसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और अवर अभियंता अजय कुमार चौरसिया को थाने लाई। वहां मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर देर शाम तक व्यापारी थाने पर जमा रहे। उसके बाद सीओ के आश्वासन के बाद व्यापारी अपने घर लौट गए। रात में करीब 11:00 बजे धर्मेंद्र कुमार कसौधन के पिता मारकंडेय कसौधन की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि घटना से पहुंचे सदमे की वजह से उनकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह व्यापारियों ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं। वे राम जानकी मार्ग पर पहुंचे और उसे जाम कर दिया। व्यापारियों का आरोप था कि जेई और उनके सहयोगियों के विरुद्ध केस दर्ज किया जाए। सीओ बृजेश सिंह और एसओ जयवर्धन सिंह मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाकर शांत कराया। करीब एक घंटा जाम से यातायात प्रभावित रहा। थानाध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने बताया कि इस मामले में व्यापारी और जेई दोनों ने एक-दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिचरा बाजार में स्थिति को देखते हुए पुलिस मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed