फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Officials should increase security with strict checking and monitoring

Sant Kabir Nagar News: सख्त जांच और निगरानी के साथ सुरक्षा बढ़ाएं अधिकारी

Thu, 08 May 2025 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Officials should increase security with strict checking and monitoring
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार काे जिले की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस दौरान भौतिक सुरक्षा, निगरानी प्रणाली और परिधि सुरक्षा को मजबूत करने पर बल दिया गया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक के तहत यह समीक्षा की गई है।
विज्ञापन

डीएम ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी महत्वपूर्ण स्थलों एवं संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए बेहतर उपाय किए जाएं। भौतिक सुरक्षा, निगरानी प्रणाली और परिधि सुरक्षा को मजबूत किया जाए। उन्होंने आंतरिक सुरक्षा योजना के तहत माॅकड्रिल आयोजित किए जाने का भी निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था को कड़ा किया जाए। प हचान पत्रों की जांच और सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। रेलवे पुलों और ट्रैकों की सुरक्षा बढ़ाई जाए और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र को उच्च सतर्कता पर रखा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने खुफिया जानकारी को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि संवेदनशील और निषिद्ध क्षेत्र में सूचना तंत्र को मजबूत बनाया जाए तथा घटनाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने और भ्रामक सूचनाओं के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed