{"_id":"6a57dbda69b85e674f01aa15","slug":"officials-should-ensure-the-prompt-resolution-of-farmers-issues-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-153860-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराएं अधिकारी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। जिला कृषि अधिकारी ने पिछले किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों की परिपालन आख्या प्रस्तुत की। डीएम ने कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाए।
बैठक में राम जनक चौधरी ग्राम मसौना विकासखंड सेमरियावां ने कहा कि मसौना समिति पर अभी भी खाद उपलब्ध नहीं है एवं जो खाद उपलब्ध कराई जाती है उसका अनियमित वितरण कर दिया जाता है। इस पर डीएम ने सहायक आयुक्त सहकारिता को निर्देशित किया कि मसौना समिति पर कब-कब खाद गई है एवं खाद किसको वितरित हुई उसका सत्यापन करके आख्या प्रस्तुत करें। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने अवगत कराया गया कि उपरोक्त समिति पर यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरक की आपूर्ति की जा रही है। राजमणि राय ग्राम साखी विकास खंड नाथनगर ने अवगत कराया गया कि फॉर्मर रजिस्ट्री करने में अन्य गांव नहीं जुड़ रहे हैं, इसका समाधान अभी तक नहीं हुआ है। इस पर उप निदेशक कृषि ने अवगत कराया कि जिनकी फार्मर रजिस्ट्री कराई गई है एवं वह अपने अन्य गांव को उसमें जोड़ना चाहते है तो वह आधार के साथ जन सुविधा केंद्र के फार्मर रजिस्ट्री के लागिंन पर जिस गांव में जमीन है उसका एलजी कोड डालकर उसमें संबंधित गांव की खतौनी नंबर डालकर अपनी जमीन जोड़ सकते हैं। अगर नाम में अंतर होता तो उसे लेखपाल एवं तहसील से ही सही करवाना होगा।
विकासखंड सेमरियावां के सुरेंद्र राय ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र बगही में जो भी कार्यक्रम होते हैं उसमें सभी नौ विकासखंड के लोग सहभागिता नहीं कर पाते हैं। बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र बगही के किसी की उपस्थिति नहीं होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमर राय ने अवगत कराया कि राम जानकी मार्ग पर स्थित कठिनईया नदी में पूरी तरह से जलकुंभी भरा पड़ा है, इसकी सफाई नहीं होने की वजह से दिक्कत हो रही है। इस पर डीएम ने अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खंड सिद्धार्थनगर को कठिनईया नदी की जलकुंभी की सफाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार, प्रगतिशील कृषक सुरेंद्र राय आदि मौजूद रहे।