{"_id":"696bd1ea6ccd276a620cb64f","slug":"officials-are-reaching-villages-to-conduct-e-kyc-of-job-card-holders-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144575-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जाॅबकार्ड धारकों का ई-केवाईसी कराने के लिए गांवों में पहुंच रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जाॅबकार्ड धारकों का ई-केवाईसी कराने के लिए गांवों में पहुंच रहे अधिकारी
विज्ञापन
- तकनीकी सहायक, सचिव निगरानी कर अभियान को दे रहे है गाति
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के 103 ग्राम पंचायतों में मनरेगा जाॅबकार्ड धारकों का सत्यापन तेजी से चल रहा है। उनका ई-केवाईसी करके कार्ड को एक्टिवेट किया जा रहा है। इस कार्य में तकनीकी सहायक और पंचायत सचिव भ्रमण कर निगरानी करके इस अभियान को गति दे रहे हैं।
बीडीओ दीपक कुमार ने बताया कि शासन द्वारा जाॅबकार्ड धारकों का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इस प्रक्रिया को तेज करते हुए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। ब्लाॅक कर्मियों के अनुसार ई-केवाईसी नहीं होने पर जाॅबकार्ड निष्क्रिय हो सकता है। इसलिए सभी जॉबकार्ड धारियों को तत्काल इसे करा लेना है।
इतना ही नहीं 80 प्रतिशत से नीचे ई-केवाईसी कराने वाली ग्राम पंचायतों में भुगतान प्रक्रिया रुक जाएगी। इस अभियान का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। यह प्रक्रिया योजनाओं में अधिक पारदर्शिता बनाने में मदद करेगी।