फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Officers remained standing till the departure of polling parties

Sant Kabir Nagar News: पोलिंग पार्टियों की रवानगी तक डटे रहे अधिकारी

Sat, 25 May 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 25 May 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Officers remained standing till the departure of polling parties
एचआरपीजी कॉलेज से रवाना हो रही पोलिंग पार्टी का निरीक्षण करते डीएम और एसपी। संवाद
- दोपहर 12 बजे तक 80 प्रतिशत पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हो गई थीं
विज्ञापन

- डयूटी कटवाने के लिए भागदौड़ करते रहे मतदानकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज से शुक्रवार को मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। सुबह आठ बजे कर्मचारी पहुंच गए और अपनी-अपनी डयूटी चार्ट के अनुसार किट प्राप्त किए। उसके बाद बूथों के लिए रवाना हो गए। 12 बजे तक 80 प्रतिशत पोलिंग पार्टियां कॉलेज परिसर से रवाना हो गई थीं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्त पोलिंग पार्टियों के रवाना होने तक परिसर में डटे रहे। हालांकि इस दौरान कुछ कर्मी डयूटी कटवाने के लिए मशक्कत करते रहे पर किसी की ड्यूटी अंतिम समय में नहीं कट पाई।
जिले में शनिवार को मतदान होना है। इसके लिए शुक्रवार को एचआरपीजी कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। सुबह आठ बजे तक कर्मचारी काॅलेज परिसर में पहुंच गए। विधानसभावार अलग-अलग टेबल बनाया गया था। जहां पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोलिंग पार्टियों को डयूटी चार्ट के साथ ईवीएम दी गई। इसके बाद उन्हें बसों से बूथों के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

इस दौरान डयूटी कटवाने के लिए कर्मचारी सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा सीडीओ तक भागदौड़ करते रहे लेकिन उनकी डयूटी नहीं कटी। तेज धूप के चलते महिलाएं परेशान रहीं। कुछ महिलाएं तो बच्चों को लेकर पहुंची थीं। जो दरी पर बैठकर कागजात का मिलान करने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर पानी की खूब हुई बिक्री
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज परिसर में कर्मचारियों के लिए प्रशासन ने पानी के इंतजाम किए थे। इसके लिए टैंकर भी लगाया गया था। वहीं परिसर के बार दुकानों पर पानी लेने के लिए कर्मियों की भीड़ लगी रही। लोग ठंडा पानी खोज रहे थे, लेकिन दुकानों पर डिमांड के अनुसार ठंडा पानी भी सुबह 11 बजे तक खत्म हो गया था। जिन्हें प्यास लगी वह लोग साधारण पानी से भी काम चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed