फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   odk collect app for dastak

ओडीके कलेक्ट एप से होगी संचारी रोग व दस्तक अभियान की निगरानी

Thu, 15 Jul 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
odk collect app for dastak
ओडीके कलेक्ट एप से होगी संचारी रोग व दस्तक अभियान की निगरानी
विज्ञापन

पाथ संस्था ने तैयार किया है निगरानी एप, भरनी होंगी सूचनाएं
हर सप्ताह दो गांवों के 10 घरों का डाटा फीड करना होगा एप पर
संतकबीरनगर। संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की निगरानी अब ओडीके कलेक्ट एप के द्वारा की जाएगी। इस एप में भरी सूचनाओं का अनुश्रवण जनपद व मंडल स्तरीय संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक करेंगे। पाथ संस्था के द्वारा तैयार किए गए इस निगरानी एप में हर सप्ताह नियत अधिकारियों को दो गांवों के 10 घरों का डाटा फीड करना होगा।
सीमएओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि जनपद स्तरीय दस्तक पर्यवेक्षण अधिकारी के साथ ही सभी ब्लॉकों के प्रभारी चिकित्साधिकारी के निर्देशन में डाटा फीडिंग का कार्य किया जाएगा। इस एप को वे संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को अपलोड कराएंगे तथा उसमें संबंधित सूचनाओं को भरवाएंगे। एप को डाउनलोड करके वे अधिकारी दो गांवों के 10 घरों के फॉर्म को खुद ही भरेंगे। इसमें सर्वे करने वाले स्वास्थ्यकर्मी का नाम,पता, मोबाइल नंबर, जिले का नाम व अन्य सारी सूचनाएं एकत्र हो जाएंगी। उन सूचनाओं को वे एप में डाउनलोड कर देंगे। डाउनलोड करने के बाद वह केंद्रीय सर्वर के पास पहुंच जाएगा। इससे पता लग जाएगा कि संबंधित स्वास्थ्य कर्मी ने खुद की मौजूदगी में कितने घरों का डाटा फीड कराया है। इसको चेक करने वाले अधिकारी अपने मोबाइल फोन या कम्प्यूटर के जरिए देख लेंगे तथा जरूरत पड़ने पर क्रॉस चेकिंग भी कर लेंगे। इससे फायदा यह होगा कि पर्यवेक्षण में लगाए गए स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्यों का सही ढंग से निस्तारण करेंगे तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स की जो रिपोर्ट जाएगी, उससे उनका मिलान भी हो जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

इन्हें भरनी होंगी सूचनाएं
यह काम दस्तक पर्यवेक्षण अधिकारी व प्रभारी चिकित्साधिकारियों के निर्देशन में होगा। इसमें सूचना आरआरटी टीम, क्षेत्रीय चिकित्साधिकारी, बीपीएम, बीसीपीएम, एचएस तथा ब्लॉक हेल्थ वर्कर्स के द्वारा भरा जाएगा। हर पदाधिकारी को दो गांवों के 10 घरों का डाटा हर सप्ताह भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें इंस्टाल व उपयोग
इस एप को इंस्टाल करने के लिए एंड्रॉयड के प्ले स्टोर में जाएंगे। इस प्ले स्टोर में अंग्रेजी में ओडीके कलेक्ट सर्च करेंगे। उसे अपने मोबाइल में इंस्टाल करके ओपेन करेंगे। सबसे ऊपर वाले ऑप्शन को दबाएंगे तो मेन मीनू खुलकर सामने आजाएगा। मेन मीनू में जनरल सेटिंग को ओपन करेंगे तो सबसे ऊपर सर्वर दिखाई देगा। उसे दबाने के बाद सर्वर टाइप ओडीके का चयन करेंगे। इसके बाद यूआरएल, यूजर नेम, पासवर्ड बनाएंगे तथा मांगी गई सूचनाओं के पूर्ण होने के बाद उसी नेम और पासवर्ड से ब्लैंक फॉर्म भरकर उसे सबमिट करेंगे। जरूरत पड़ने पर उस फॉर्म को एडिट भी कर लेंगे। अंत में फाइनल करके फिर दूसरा फार्म भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed