{"_id":"68b33990cc39467ced0e3832","slug":"obesity-is-making-bp-and-sugar-patients-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137700-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मोटापा बना रहा बीपी-शुगर का मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मोटापा बना रहा बीपी-शुगर का मरीज
Sat, 30 Aug 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मोटापा लोगों को बीमार बना रहा है। इसमें सबसे ज्यादा शुगर, बीपी, हार्ट और लीवर की समस्या बढ़ रही है। जिन लोगाें का वजन सामान्य से अधिक है उनमें हाई ब्लड प्रेशर और इससे संबंधित बीमारियाें का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। जिला अस्पताल में इससे पीड़ित रोजाना 20 से 25 मरीज आ रहे हैं।
मोटापा लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. रामशंकर का कहना है कि इन दिनों उनके पास आने वाले 40 प्रतिशत मरीजों में मोटापा के कारण हार्ट, किडनी, बीपी, शुगर और लीवर संबंधी विभिन्न बीमारियां पाई जा रही हैं। उनका कहना है कि मोटापे के जोखिम सीमित नहीं हैं। जिन लोगों का वजन सामान्य से अधिक होता है उनमें हाई ब्लड प्रेशर और इससे संबंधित बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।
इसके अतिरिक्त धमनियों में ब्लॉकेज की स्थिति पैदा हो जाती है। यह स्थिति दिल का दौरा, हार्ट फेलियर, एनजाइना या असामान्य रूप से हृदय गति को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। ऐसे में अपने शरीर पर नियंत्रण रखें।