फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nutritious food is kept in Panchayat Bhawan

Sant Kabir Nagar News: पंचायत भवन में रखा जाता है पुष्टाहार

Fri, 21 Jul 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 21 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Nutritious food is kept in Panchayat Bhawan
बघौली। विकास खंड बघौली के ग्राम पंचायत भवानीगाड़ा में सोशल आडिट की टीम की जांच में पंचायत भवन में पुष्टाहार रखा हुआ मिला। जिसको देखकर टीम ने आपत्ति की। सोशल आडिट टीम ने भवानीगाड़ा में बैठक कर पंचायत भवन में पुष्टाहर मिलने पर नाराजगी जताई। ग्रामीण रामजस तथा नरेंद्र यादव ने बताया कि सत्तू वाला पैकेट पिछले माह का है। चन्द्र प्रकाश और राजाराम यादव ने बताया कि जुलाई माह में भी राशन गिरा है जहां राशन है वही सत्तू का पैकेट भी होना चाहिए। ग्राम प्रधान व सचिव को ऑगनबाड़ी केंद्र पर दोनों पुष्टाहार रखवाना चाहिए और वितरण करना चाहिए।
विज्ञापन

लोगो ने राशन और सत्तू को एक स्थान पर रखे जाने की मांग की। मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश यादव ने कहा कि ऑगनबाड़ी केन्द्र की जगह 800 मीटर दूर पंचायत भवन में पुष्टाहार क्यों रखा गया इसकी जानकारी नहीं है। सीडीपीओ विरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मामला गंभीर है। जल्द ही पुष्टाहार का वितरण कराया जाएगा। जबकि ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रिया ने बताया कि वह बीमार थी। इसलिए पुष्टाहार नहीं बाट पाया है। जल्द ही इसका वितरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed