{"_id":"6a3975511cec74c339079099","slug":"nutrition-month-25000-children-to-be-given-vitamin-a-doses-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-152643-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषण माह : 25 हजार बच्चों को दी जाएगी विटामिन-ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषण माह : 25 हजार बच्चों को दी जाएगी विटामिन-ए की खुराक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। सरकार ने बाल स्वास्थ्य पोषण माह को लेकर बच्चों को दवा पिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। लक्ष्य के अनुसार सीएचसी सेमरियावां को लगभग 25 हजार बच्चों को हर हाल में विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी।
बच्चों को रोग मुक्त करने के लिए सेमरियावां ब्लाॅक में अभियान चल रहा है। नौ माह से पांच साल के लगभग 25 हजार बच्चों को रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने, कुपोषण और गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। इसके लिए आशाओं के साथ ही आंगनबाड़ी और एएनएम को लगाया गया है।
लक्ष्य निर्धारित होते ही स्वास्थ्य विभाग ने इसको पूरा करने को अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर विटामिन-ए की खुराक को लेकर व्यवस्थाएं की गई है। एक महीने के अंदर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
चिकित्सक अभिभावकों से अपील कर रहे हैं कि वह बच्चों के स्वास्थ्य विशेष कर आंखों को विटामिन-ए की खुराक अवश्य दिलवाएं।
सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायत है। गांव की एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के जरिए गांव-गांव दवा पिलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों में विटामिन-ए की कमी से होने वाले रतौंधी, अंधापन, रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी, बार-बार डायरिया और संक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए अभियान चला रहा है।
इसके साथ ही खसरा जैसी गंभीर बीमारी और कुपोषण से निजात दिलाने के लिए अब उन्हें सुरक्षा कवच देगा।