फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Number of patients with viral fever, vomiting, and diarrhea rises.

Sant Kabir Nagar News: वायरल फीवर और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े

Tue, 16 Jun 2026 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Number of patients with viral fever, vomiting, and diarrhea rises.
जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे मरीज। संवाद
संतकबीरनगर। जिले में भीषण गर्मी और उमस का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में वायरल फीवर, गले में संक्रमण, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। जिला अस्पताल में मंगलवार को कुल 1919 मरीज इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोग विभिन्न मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कभी तेज धूप और गर्मी तो कभी बादल और नमी के कारण शरीर का तापमान संतुलित नहीं रह पा रहा है, जिससे गले में खराश, वायरल संक्रमण, पेट संबंधी समस्याएं और बुखार के मामलों में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि मरीजों को अधिक मात्रा में पानी पीने, स्वच्छ भोजन करने और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से बचने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि बच्चों में वायरल फीवर और संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। प्रतिदिन 250 से 300 बच्चों की ओपीडी हो रही है, जबकि 15 से 20 बच्चों को गंभीर स्थिति में भर्ती करना पड़ रहा है। अधिकतर बच्चे बुखार, खांसी, जुकाम, उल्टी-दस्त और वायरल संक्रमण से प्रभावित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भर्ती बच्चों को दो से सात दिनों तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा जा रहा है और स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें आवश्यक दवाओं व परामर्श के साथ घर भेजा जा रहा है। चिकित्सकों द्वारा अभिभावकों को बच्चों को पौष्टिक आहार देने, मौसमी फलों का सेवन कराने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed