फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   NSS volunteers raised awareness about cleanliness.

Sant Kabir Nagar News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Fri, 25 Sep 2026 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
NSS volunteers raised awareness about cleanliness.
एचआरपीजी कॉलेज में सेवा संकल्प के तहत स्वच्छता अ​भियान चलाया गया-स्रोत कॉलेज
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्य करते हुए स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्राचीन इतिहास विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं ने उत्साहपूर्वक स्वच्छता अभियान में सहभागिता की तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी विद्या भूषण, डॉ. मनोज कुमार वर्मा, विजय बहादुर, विंदेश्वर, संदीप सिंह, सुनील समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed