फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   NSS brings out the hidden talent within the youth.

Sant Kabir Nagar News: एनएसएस से युवाओं के अंदर छुपी प्रतिभा बाहर आती है।

Tue, 24 Feb 2026 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
NSS brings out the hidden talent within the youth.
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद के एनएसएस का शिविर अतरौरा में चल रहा है। शिविर के पांचवें दिन शिविर स्थल के आसपास स्वयंसेवकों ने साफ सफाई की। इसके बाद डॉ. मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया। लोगों को जागरूक करने के लिए पर्यावरण का रखेंगे ध्यान, तभी बनेगा देश महान जैसे नारे लगाते हुए रैली निकाली गई।
विज्ञापन

प्रो. राजेश चंद मिश्र, डॉ. चंद्र प्रकाश शाही, डॉ. इंद्रजीत चौधरी, डॉ. राजेश गुप्ता अतिथि वक्ता के रूप में मौजूद रहे। डॉ. चंद्रप्रकाश शाही ने कहा कि एनएसएस से युवाओं के अंदर छुपी प्रतिभा बाहर आती है। विशिष्ट अतिथि भूगोल विभाग के डॉ. इंद्रजीत चौधरी ने स्वयंसेवकों का ज्ञानवर्धन किया। मुख्य वक्ता प्रो. राजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि एनएसएस के मुख्य उद्देश्यों में शिक्षा के माध्यम से सेवा एक है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि छात्र सामाजिक जीवन में जाने से पहले गांवों में जाकर जाने कि ग्रामीण वास्तविक जीवन को जीते हैं, जिससे छात्रों को एक अच्छा नागरिक बनाया जा सके।
विज्ञापन

मंच संचालन विनीत शर्मा ने किया। अनुराधा मौर्या, शाकरुनिशा ने सरस्वती वंदना और आकाश चौधरी, अतुल ने लक्ष्यगीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। अर्चना, वैष्णवी, सुनैना, खुशी, अतुल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी विद्याभूषण, डॉ. मनोज कुमार वर्मा, विजय बहादुर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed