{"_id":"671944afc16b5fc6090e3214","slug":"nsa-action-in-case-of-rape-of-innocent-child-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-122682-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मासूम से दुष्कर्म के मामले में एनएसए की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मासूम से दुष्कर्म के मामले में एनएसए की कार्रवाई
Thu, 24 Oct 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 24 Oct 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद पुलिस ने मासूम से दुष्कर्म के आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई की गई है। यह घटना दुधारा क्षेत्र की है। थाना दुधारा पुलिस ने मामले में आरोपी मुहम्मद नजीर उर्फ झिन्ना पुत्र शाह मुहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
डीएम महेन्द्र सिंह तंवर ने थाना दुधारा पुलिस द्वारा भेजे गए रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ 22 अक्तूबर को निरोधादेश पारित किया।
जानकारी के अनुसार आरोपी मुहम्मद नजीर उर्फ झिन्ना पुत्र शाह मुहम्मद थाना दुधारा ने छह सितंबर को मासूम से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
स्थानीय थाने में सात सितंबर को तहरीर देकर केस दर्ज हुआ। घटनास्थल का उच्चाधिकारी ने निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित को कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए।
विवेचना के दौरान समुचित साक्ष्य संकलन कर आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। दुधारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट देते हुए बताया कि आरोपी मुहम्मद नजीर उर्फ झिन्ना पुत्र शाह मुहम्मद ने मासूम से दुष्कर्म के बाद आसपास के क्षेत्र में भय एवं आतंक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
वह जिला कारागार में निरुद्ध होने के बावजूद भी न्यायालय से जमानत पर रिहा होने के लिए अनवरत प्रयासरत है। जमानत पर रिहा होने के बाद वह फिर से ऐसे ही गतिविधि में संलिप्त होगा। रिपोर्ट मिले के बाद डीएम ने आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की।इ