फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Now workers will get Rs 252 as wages in MNREGA

Sant Kabir Nagar News: मनरेगा में अब श्रमिकों को मिलेगी 252 रुपये मजदूरी

Thu, 01 May 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Now workers will get Rs 252 as wages in MNREGA
सेमरियावां। मनरेगा मजदूरों की मजदूरी में 15 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। महज 15 रुपये की बढ़ोतरी से मजदूरों में नाराजगी है। शासन ने मजदूरी को 237 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 252 रुपये प्रतिदिन कर दिया है, जो एक अप्रैल 2025 से लागू हो गया है, लेकिन मजदूरों का कहना है कि बाजार में जहां 400 से 450 रुपये की दिहाड़ी मिल रही है। वहां 252 रुपये में दिनभर पसीना बहाने से कतरा रहे हैं। नतीजतन, मनरेगा मजदूर सरकारी काम में रुचि नहीं ले रहे हैं। सेमरियावां ब्लाॅक में कुल 113 ग्राम पंचायत है। इन ग्राम पंचायत में कुल 43,961 मनरेगा मजदूर पंजीकृत हैं। इनमें से 27,105 मनरेगा मजदूर सक्रिय हैं। मनरेगा मजदूर सरकारी कामों में रुचि नहीं ले रहें हैं। मजदूरों का कहना है कि जब तक भुगतान समय पर नहीं होगा और मजदूरी बाजार के हिसाब से नहीं बढ़ेगी, तब तक मनरेगा की उपयोगिता सवालों के घेरे में रहेगी। अगर हालात नहीं सुधरे तो वे मजबूरी में निजी क्षेत्र में काम तलाशने को विवश होंगे। वैसे सरकार की ओर से मनरेगा मजदूरों की मजदूरी में 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed