Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Now studies will be one hour more in secondary schools

Sant Kabir Nagar News: माध्यमिक स्कूलों में अब एक घंटे अधिक होगी पढ़ाई

Wed, 05 Jun 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Now studies will be one hour more in secondary schools
-शासन ने नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षण की न्यूनतम अवधि सुनिश्चित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलाें में शिक्षण की न्यूनतम अवधि में बदलाव किया गया है। माध्यमिक स्कूलों में अब एक घंटे और पढ़ाई होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षण की न्यूनतम अवधि सुनिश्चित करने के लिए यह बदलाव किया गया है। इसके लिए इंटरमीडिएट एजुकेशन एक्ट 1921 में संशोधन किया गया है।
शासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि अब सभी माध्यमिक स्कूल एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7.30 बजे से 1.30 बजे तक संचालित होंगे। यह अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह 9.30 बजे से 3.30 बजे तक संचालित होंगे। इससे पहले एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7.30 से 12.30 बजे तक स्कूल संचालित होते थे, जबकि एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह 8.30 से 2.50 तक स्कूलों का टाइम निर्धारित था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 220 शिक्षण दिवस में न्यूनतम 1200 घंटे का संचालन अनिवार्य है। मौजूदा समय 1100 घंटे का शिक्षण कार्य, पाठ्य सहगामी और पाठ्येत्तर क्रियाकलाप हो रहे थे। 1200 घंटे का शिक्षण कार्य करने के लिए इंटरमीडिएट एजुकेशन एक्ट 1921 में संशोधन करना पड़ा। डीआईओएस ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई का समय बढ़ा दिया गया है। ताकि कोई समय से पूरा हो सके और इसका लाभ छात्रों को मिलेगा। इसकी गाइड लाइन से विद्यालयों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed