{"_id":"67928891c7ab9836cf09f827","slug":"now-cmo-will-also-do-opd-for-three-days-see-patients-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-127483-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अब सीएमओ भी तीन दिन करेंगे ओपीडी, देखा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अब सीएमओ भी तीन दिन करेंगे ओपीडी, देखा मरीज
Thu, 23 Jan 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज को परामर्श देते सीएमओ।
संतकबीरनगर। शासन ने सीएमओ को भी सप्ताह में तीन दिन जिला अस्पताल में ओपीडी करने का निर्देश दिया है। जिसके क्रम में बृहस्पतिवार को सीएमओ जिला अस्पताल पहुंचे और बाल रोग कक्ष में मरीजों को देखा। इस दौरान उन्होंने 35 मरीजों को देखा और परामर्श देकर दवा लिखी।
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी ओपीडी किए जाने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया जिला अस्पताल पहुंचे। पहले तो कर्मचारियों को लगा कि वह निरीक्षण करेंगे। लेकिन वह बाल रोग विशेषज्ञ के 15 नंबर कमरे में बैठ गए और एक-एक कर मरीजों को देखा।
सीएमओ खुद एक बाल रोग विशेषज्ञ है। उन्होंने बताया कि कुल 35 मरीज देखे गए, सभी को परामर्श देकर दवा दी गई। उन्होंने बताया कि सप्ताह में तीन दिन ओपीडी किए जाने का निर्देश है। दो घंटे तक ओपीडी करना है। मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को वह ओपीडी में बैठेंगे और मरीजों को देखेंगे। उन्होंने बताया कि इससे चिकित्सा विभाग के अधिकारियों का अभ्यास बना रहेगा। ताकि आने वाले समय में कोई समस्या आती है तो कम से कम अधिकारी ओपीडी कर सकें। यहीं नहीं इससे चिकित्सकों की कमी को भी कुछ हद तक दूर किया जा सकेगा।ु