फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   now basic shiksha vibhag account in sbi

बेसिक शिक्षा विभाग का अब एक जगह होगा खाता

Mon, 23 Aug 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
now basic shiksha vibhag account in sbi
बेसिक शिक्षा विभाग का अब एक जगह होगा खाता
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक को नोडल बैंक नामित किया गया
खाता खोलने की बाद सूचना राज्य परियोजना कार्यालय को भी देनी होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले धन का बैंक खाता एक जगह पर होगा। शासन ने भारतीय स्टेट बैंक को नोडल बैंक नामित कर दिया है। पूर्व से चले आ रहे अन्य बैंकों के खाते बंद कर एसबीआई में खाते खोले जाने का आदेश जारी किया है।

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एमडीएम, छात्रवृत्ति, विद्यालय प्रबंध समिति, ड्रेस वितरण, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, डायट व समग्र शिक्षा अभियान की अन्य योजनाओं के लिए धन का आवंटन होता है। इसके लिए विद्यालय स्तर पर कई बैंकों में खाते खोले गए हैं। यही नहीं बीएसए कार्यालय के लेखा विभाग का भी कई बैंकों में खाता है। इससे विद्यालयवार धन भेजने में शासन व विभाग को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शासन ने दिक्कतों को देखते हुए एक बैंक में सभी विद्यालयों का खाता खोलवाने के निर्देश दिए हैं। राज्य परियोजना निदेशक अनामिका सिंह ने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि योजनाओं के क्रियान्वन के लिए भारतीय स्टेट बैंक को शासन स्तर से नोडल बैंक का चयन किया गया है। इसलिए योजनाओं से आवंटित होने वाले सभी प्रकार के खाते स्टेट बैंक में खोले जाएं। पहले से जो खाते संचालित हो रहे हैं, उन्हें बंद कर नया खाता शून्य बैलेंस पर खोला जाना है। इससे जिला परियोजना का एक ही खाता होगा। जो भी खाता खोले, उसकी पूरी सूचना राज्य परियोजना कार्यालय को भी भेजना सुनिश्चित करें। प्रभारी बीएसए गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालयों का खाता एक ही बैंक में होगा। इसके लिए संबंधित को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed