{"_id":"6047b2898ebc3e8c9376a8e0","slug":"now-ayushman-golden-card-will-be-made-free-khalilabad-news-gkp387732369","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब निशुल्क बनेेगा आयुष्मान गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब निशुल्क बनेेगा आयुष्मान गोल्डन कार्ड
विज्ञापन
अब निशुल्क बनेेगा आयुष्मान गोल्डन कार्ड
संतकबीरनगर। गरीब जरूरतमंदों को सरकारी व निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज के लिए बनने वाला आयुष्मान गोल्डन कार्ड अब निशुल्क बनेेगा। इसके लिए 10 से 24 मार्च तक जिले के सभी सीएचसी पर शिविर लगेगा। अब तक 93 हजार जरूरतमंदों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बन चुका है।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि अब तक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लिए 30 रुपये शुल्क लगता था। इस कार्ड के जरिए पांच लाख रुपये तक बीमार सदस्यों का इलाज सरकारी व निजी अस्पतालों में निशुल्क किए जाने का प्राविधान है। इसके अलावा हर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में गोल्डन कार्ड बनाया जाता है। शासन ने अब इसे निशुल्क कर दिया है। 10 से 24 मार्च तक सभी सीएचसी पर शिविर लगाकर जरूरतमंदों का गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। इसके साथ ही कोटेदार की दुकान पर जो गरीबी रेखा से नीचे का राशन लेते हैं उनका भी कार्ड कोटेदार के वहां शिविर लगाकर बनाया जाएगा। इसमें आशा कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा।