फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Notices to two shops for incomplete records, 32 seed samples taken

Sant Kabir Nagar News: अभिलेख अपूर्ण मिलने पर दो दुकानों को नोटिस, बीज के 32 नमूने लिए

Sun, 16 Nov 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 16 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Notices to two shops for incomplete records, 32 seed samples taken
उर्वरक की दुकान की जांच करते जिला कृ​षि अ​धिकारी-स्रोत कृ​षि विभाग
संतकबीरनगर। बीज प्रतिष्ठानों की जांच के लिए डीएम की ओर से तीन टीमें गठित की गई हैं। शनिवार को टीमों ने बीज की दुकानों पर छापामारा। अभिलेख पूर्ण न मिलने पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया, जबकि विभिन्न स्थानों पर 35 दुकानों से 32 बीज के नमूने लिए गए। इसे जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि तहसील धनघटा में उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार व एसडीएम धनघटा की टीम ने 10 दुकानों की जांच की। इनमें गेहूं, सरसों आदि के बीज के छह नमूने लिए गए।
विज्ञापन

इसी प्रकार तहसील खलीलाबाद में जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव व एसडीएम की टीम ने 16 दुकानों की जांच कर 20 बीजों के नमूने लिए। इनमें गेहूं के 11, सरसों के 4, मटर के 2, मेथी के 2, पालक बीज का एक नमूना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां दो दुकानदार चौधरी खाद बीज भंडार व कान्हा बीज भंडार का अभिलेख अपूर्ण होने तथा अनियमित रखरखाव पर नोटिस जारी किया गया है। तहसील मेंहदावल में नौ दुकानों की जांच भूमि संरक्षण अधिकारी दीपचंद्र चौरसिया व एसडीएम की टीम ने की।
इस दौरान छह नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद शहर में कान्हा बीज भंडार, आदर्श बीज भंडार, आधुनिक बीज भंडार, पंतनगर कृषि सेवा केंद्र, अमर सीड कंपनी, रमेश बीज भंडार, कृष्ण गोपाल बीज भंडार, तराई बीज भंडार, मौर्या बीज भंडार, सत्यम बीज भंडार, मौर्य ट्रेडर्स आदि शामिल हैं।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में बीजो की जांच के लिए औचक छापे में कुल 35 दुकानों का निरीक्षण कर कुल दो दुकानों को नोटिस जारी कर कुल 32 नमूने लिए गए। जिसमें से मुख्य रूप से गेहूं, सरसों, मेंथी, पालक आदि फसलों का नमूना लिया गया। ग्रहीत नमूनों को प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। नमूने का परिणाम अमानक आने पर बीज नियंत्रण आदेश 1983 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed