{"_id":"5a8323904f1c1b805a8b9a67","slug":"notice-without-notice-to-the-house-179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर नक्शा पास करवाए बनवा लिया मकान, 179 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर नक्शा पास करवाए बनवा लिया मकान, 179 को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को लोगों की समस्याएं सुनते विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मगहर। नगर पंचायत मगहर में 179 लोगों को बगैर नक्शा पास कराए मकान बनाने को लेकर विभाग ने जुर्माने की नोटिस भेजा है। इसकी सूचना मिलते ही भवन स्वामियों में खलबली मच गई है। इसकी जानकारी मिलते ही चेयरमैन की पहल पर मंगलवार को नगर पंचायत पहुंचे विभाग के अवर अभियंता के सामने भवन स्वामियों ने अपनी-अपनी व्यथा सुनाई।
कार्यालय नियत प्राधिकरण विनिमित क्षेत्र मगहर, खलीलाबाद की ओर से एक सप्ताह पूर्व कस्बे के भवन स्वामियों को बिना नक्शा पास कराए ही मकान बनवाने के लिए जुर्माना लगाया है। यह जुर्माने की नोटिस मिलते ही भवन स्वामियों में खलबली मच गई। भवन स्वामियों की पीड़ा को देखते हुए नगर पंचायत चेयरमैन संगीता वर्मा ने पहल कर मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में अवर अभियंता चंद्रप्रकाश चौधरी को बुलाकर भवन स्वामियों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान पहुंचे पीड़ित सोहनलाल, दुर्गा, कादिर अली, कृष्णचंद, राजेंद्र प्रसाद, मोतीलाल, क्यामुद्दीन, राम शंकर, मालती देवी, गुलाबचंद, रामचंद्र वर्मा, विजय कुमार, मुस्तफा आदि ने बताया कि वह लोग वर्षो से अपने मकानो में रह रहे हैं। मकान का निर्माण जब हुआ था तो उस दौरान विभाग ने कोई नोटिस नहीं दिया गया था।
इसके बाद उनपर भारी भरकम जुर्माना लगा कर विभाग के द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया। इस पर आपत्ति उठाते हुए डीएम को अवगत कराएंगे की बात कही। अवर अभियंता ने बताया कि मगहर कस्बे के 179 भवन स्वामियों को जुर्माने की नोटिस दी गई है। जिसे जमा करना जरूरी है। भवन स्वामियों की समस्या को देखते हुए इसी माह 23 फरवरी को डीएम ने बैठक बुलाई है। जिसमें जुर्माने के खिलाफ अपील कर भवन स्वामी अपना जुर्माना माफ करा सकते हैं। चेयरमैन ने बताया कि जुर्माने को माफ कराने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी। इस दौरान बाबूराम, सभासद मोहम्मद असअद, राजाराम, चेयरमैन पति राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा और सत्यनारायण वर्मा आदि उपस्थित थे।