{"_id":"692741130ff7db396b0c958f","slug":"notice-to-two-shopkeepers-24-samples-of-pesticides-taken-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-141884-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो दुकानदारों को नोटिस, कीटनाशकों के 24 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो दुकानदारों को नोटिस, कीटनाशकों के 24 नमूने लिए
विज्ञापन
कीटनाशक दुकानों की जांच करते हुए जिला कृषि अधिकारी । स्रोत - सूचना विभाग
- डीएम के निर्देश पर तीनों तहसीलों में हुई छापामार कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम द्वारा जिले में कीटनाशक व खरपतवार नाशक दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए गठित टीमों ने बुधवार को विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। इसमें 40 दुकानों की जांच कर दो दुकानदारों को नोटिस दिया गया और 24 नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि धनघटा तहसील में एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने 16 दुकानों की जांच की गई, जिसमें से छह कीटनाशक दवा के नमूने ग्रहण किए गए। तहसील खलीलाबाद में उपनिदेशक कृषि डॉ. राकेश कुमार सिंह व एसडीएम की टीम ने कुल नौ दुकानों की जांच कर पांच कीटनाशक दवाओं के नमूने ग्रहण किए। तहसील मेंहदावल में जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार और एसडीएम की टीम ने 15 दुकानों की जांच कर 14 नमूना ग्रहण किया गया। दो दुकानों के अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।
उन्होंने बताया कि मेंहदावल में किसान बीज भंडार, तुलसीपुर, यादव खाद भंडार, किसान बीज भंडार, न्यू किसान बीज भंडार, जनता बीज भंडार, लाल चंद एंड संस, राजकीय बीज भंडार, सिंडिकेट बीज भंडार, न्यू भारत बीज भंडार, किसान एंटरप्राइजेज, कृषि विकास केंद्र, अंशु बीज भंडार आदि शामिल हैं।