{"_id":"682f5c47dfa3d1b3e1054efe","slug":"notice-to-the-secretary-on-fake-testimony-and-misleading-report-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-132994-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फर्जी गवाही और भ्रामक आख्या पर सचिव को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फर्जी गवाही और भ्रामक आख्या पर सचिव को नोटिस
Thu, 22 May 2025 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 22 May 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। फर्जी गवाही और भ्रामक आख्या विषयक को लेकर सांथा ब्लॉक क्षेत्र के पुनया ग्राम पंचायत के सचिव को एडीओ पंचायत ने कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। यह नोटिस बुधवार को जारी किया गया है। सांथा ब्लॉक क्षेत्र के पुनया ग्राम पंचायत के भूपेंद्र ओझा ने प्रधानमंत्री पीजी पोर्टल पर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितता को लेकर शिकायत की थी। इसके संदर्भ में जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से मुख्य विकास अधिकारी को पत्र प्रस्तुत किया गया।
इसमें कहा गया है कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव शिकायतकर्ता का फोन नहीं उठाते हैं। आरोप है कि प्रधानमंत्री पीजी पोर्टल पर दी गई शिकायत के निस्तारण में बैजनाथ पांडेय और उतराम नामक व्यक्ति का फर्जी हस्ताक्षर किया गया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने पत्र में उल्लेख किया है कि संबंधित शिकायत का जांच सांथा ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को सौंपी गई थी।
जांच करने के उपरांत संबंधित ग्राम पंचायत सचिव राकेश कुमार को फर्जी गवाही और भ्रामक आख्या दिए जाने के संबंध में कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए स्पष्टीकरण दिए जाने का निर्देश जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि स्पष्टीकरण प्राप्त होने के उपरांत गुण-दोष के आधार पर संबंधित के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।