{"_id":"65f3586bf668908a8e0dcef4","slug":"notice-to-1200-drivers-who-did-not-get-fitness-done-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-111324-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फिटनेस न कराने वाले 1200 वाहन चालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फिटनेस न कराने वाले 1200 वाहन चालकों को नोटिस
Fri, 15 Mar 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
- परिवहन विभाग ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए शुरू की तैयारी
- सभी श्रेणी के वाहनों की चुनाव में पड़ेगी आवश्यकता
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संभागीय परिवहन कार्यालय ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। जिले में फिटनेस न कराने वाले लगभग 1200 वाहन चालकों को चिह्नित करके उनको समय से फिटनेस कराने के लिए विभाग ने नोटिस भेजा है। जिससे चुनाव के समय पर आवश्यकता पड़ने पर सभी श्रेणी के वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
परिवहन विभाग ने पंजीकृत वाहनों का फिटनेस न कराने को लेकर वाहन स्वामियों के साथ सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। जिले में सभी श्रेणी के लगभग 5000 वाहन पंजीकृत हैं। चुनाव के दौरान काॅमर्शियल, निजी छोटे-बड़े वाहनों की आवश्यकता पड़ती है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विभागीय कर्मचारियों ने अब तक लगभग 1200 वाहनों को चिह्नित किया है। जिनका किसी कारणवश फिटनेस नहीं हो पाया गया है, विभाग ने ऐसे वाहन मालिकों व संस्थानों को नोटिस भेजा है।
अभी भी विभाग के कर्मचारी काॅर्मशियल, स्कूल बस, वैन, बस, मोटरकार, मोटरकैब, मैक्सी कैब आदि विभिन्न श्रेणी के वाहनों के कागजात तलाश रहे हैं। हर तरफ से फिट वाहनों को भी चुनाव के दौरान उपयोग में लाया जाएगा। जिन वाहनों का फिटनेस नहीं पाया जाएगा। ऐसे वाहन स्वामियों व संस्थानों को नोटिस भेजकर वाहनों का फिटनेस कराने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विभाग ने अभी तक ऐसे 1200 वाहनों को चिह्नित किया है। जिनका फिटनेस समाप्त हो गया है। ऐसे वाहन स्वामियों व संस्थानों को वाहनों का फिटनेस कराने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। जिससे चुनाव के दौरान वाहनों की समस्या न पैदा होने पाए।
- प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ