{"_id":"582df2ce4f1c1bf23c8fe975","slug":"notes-changed-farm-planted-without-ink","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना स्याही लगाए ही बदले गए पुराने नोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना स्याही लगाए ही बदले गए पुराने नोट
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई के एटीएम के बाहर रकम निकालने के लिए कतार में लगे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों पर पुराने नोट बदलने और जमा करने लिए लोगों करने सुबह से ही लोग कतार लगा रहे हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को दोपहर बाद से बैंकों में भीड़ छंटने लगी। वहीं खलीलाबाद में अधिकांश एटीएम से रकम निकली लेकिन शाम होते-होने केवल एक एटीएम ही रकम देता मिला। वहीं केंद्र सरकार के निर्देश के बाद भी एक्सिस बैंक को छोड़कर अन्य बैंकों में अमिट स्याही लगाए बिना ही रकम बदली गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों और बुरा हाल है। वहीं भीड़ नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।
दूसरी तरफ बाजार में छुट्टा की कमी के चलते रौनक फीकी पड़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि पांच सौ व एक हजार की नोट चलन में नहीं रह गई है और खुदरा पैसा न होने के कारण ग्राहक ही नहीं आ रहे हैं। वहीं खलीलाबाद एसबीआई की मुख्य ब्रांच के सहायक प्रबंधक पंकज सिंह ने बताया स्टाफ की कमी के चलते आज नोट नहीं बदले गए। बृहस्पतिवार को बैंकों की अपेक्षा एटीएम पर भीड़ ज्यादा दिखी। बैंकों पर भीड़ कम करने के लिए कई एटीएम काम करते पाए गए। बैंक चौराहे पर स्थित स्टेट बैंक के दोनों एटीएम पर दिनभर भारी भीड़ लगी रही, इसके कारण लोगों को दो से तीन घंटे तक इंतजार कर पैसा निकालने को मजबूर होना पड़ा। एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर भी काफी भीड़ लगी रही, तो आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर भी सुबह से लोगों की लंबी कतार लग गई थी।
एक्सिस बैंक का एटीएम भी चालू रहा, यहां भी लंबी कतार लगी रही। यूको बैंक का एटीएम भी खुला रहा। जबकि बैंक आफ बड़ौदा का एटीएम दोपहर तक बंद रहा, लेकिन बाद में वह भी खुल गया।दूसरी तरफ मार्केट पर अब भी छोटी नोट का संकट बना हुआ है। बैंको से दो हजार की नोट मिलने के बाद लोग सामान की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं, लेकिन दुकानदार छुट्टा न होने की बात कहकर ग्राहकों को वापस कर दे रहे हैं। ऐसे ही एक ग्राहक दिनेश कुमार ने बताया कि दो हजार की नोट लेकर गया था, लेकिन फुटकर नहीं मिला, जिससे सामान नहीं मिल पाया।मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार को एसबीआई की मेंहदावल शाखा के साथ ही डाकघर पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के प्रबंधक प्रेमलाल ने बताया कि मेंहदावल क्षेत्र में एसबीआई की काफी पुराना बैंक होने के कारण शाखा में क्षेत्रीय खाताधारकों का खाता काफी अधिक है। ऐसे में इस शाखा पर भीड़ अधिक हो रही है। पूरे दिन काउंटर पर भुगतान करने के साथ-साथ एटीएम खुला रहा।