फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   not specaliest doctor in hospital

सीएचसी मेंहदावल में नहीं है सर्जन, फिजिशियन व हड्डी रोग विशेषज्ञ

Fri, 25 Feb 2022 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
not specaliest doctor in hospital
सीएचसी मेंहदावल में नहीं है सर्जन, फिजिशियन व हड्डी रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन

- अस्पताल में सुविधाएं नदारद, समय से नहीं बैठते चिकित्सक, बाहर की दवा खरीदना मरीजों की मजबूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। मरीजों का इलाज करने वाले सीएचसी मेंहदावल में सुविधाएं नदारद हैं। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को महानगरों की तरफ पलायन करना पड़ता हैं। हड्डी से संबंधित बीमारी का यहां कोई इलाज नही हैं। सर्जन व फिजिशियन भी यहां उपलब्ध नही हैं। जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
30 बेड वाले सीएचसी मेंहदावल में प्रतिदिन पांच से छह सौ मरीज इलाज के लिए आते हैं। तहसील क्षेत्र का यह इकलौता सीएचसी है, जहां मरीजों की भारी भीड़ रहती हैं। वैसे तो यहां आठ चिकित्सक तैनात हैं। जिसमें एक महिला चिकित्सक भी है, लेकिन यहां जनरल सर्जन, फिजिशियन व हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। जिस कारण हड्डी से संबंधित मरीजों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय जाना पड़ता है। इसके साथ ही यहां पर अभी तक अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। एक्सरे के लिए भी मरीजों को भटकना पड़ता है। परिसर में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। चिकित्सक भी समय से नहीं मिलते हैं, जो चिकित्सक बैठते भी हैं, वह बाहर की दवा लिखते हैं। जिसे मरीजों को खरीदना मजबूरी बन जाती है।
विज्ञापन

चोट लगने के कारण पैर में दिक्कत थी। जिसका चिकित्सक के परामर्श पर एक्स-रे कराए हैं, लेकिन हड्डी रोग से संबंधित चिकित्सक न होने के कारण परेशानी हो रही है। सीएचसी पर हड्डी रोग विशेषज्ञ की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रिंस शाही
कुछ दिनों से तबीयत खराब होने के कारण सीएचसी पर इलाज करा रहा हूं। चिकित्सक ने खून सहित कई जांच लिखे थे। लेकिन अंदर जांच की समुचित व्यवस्था न होने के कारण भटना पड़ा। बाहर प्राइवेट जांच कराया, अब रिर्पोट लेकर दिखाने आया हूं।
- शब्बीर
कमजोरी व शरीर में दर्द सहित कई परेशानी होने के कारण सीएचसी में इलाज के लिए आया था। पेट में भी तकलीफ है। जिसके लिए अल्ट्रासाउंड कराना है, लेकिन सीएचसी में इसकी कोई व्यवस्था नही हैं। अब तो बाहर जाकर अल्ट्रासाउंड कराना मजबूरी है। बाहर अल्ट्रासाउंड कराने पर आर्थिक शोषण का शिकार होना पडे़गा।

-मगन
विद्युत आपूर्ति के शेड्यूल से परेशानी : अधीक्षक
सीएचसी में प्रतिमाह आंख के ऑपरेशन के लिए कैंप लगाया जा रहा है। डिलीवरी से संबंधित ऑपरेशन भी हो रहे हैं, लेकिन विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल स्वास्थ्य सेवा को प्रभावित कर रहा है। शेड्यूल सुधारने के लिए विद्युत निगम को पत्र भी लिखा गया है। वहीं जनरल सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ आदि के लिए जिला मुख्यालय को पत्र भेजा गया है, जो दवा उपलब्ध है, उसे मरीजों को दिया जाता है।
-डॉक्टर आरडी गौरव, अधीक्षक, सीएचसी मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed