फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Not only parking arrangements, traffic management is a big challenge during festivals.

Sant Kabir Nagar News: पार्किंग के इंतजाम ही नहीं, त्योहारों में यातायात व्यवस्था बड़ी चुनौती

Sun, 28 Sep 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 28 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Not only parking arrangements, traffic management is a big challenge during festivals.
बैंक चौराहे पर  अतिक्रमण तथा पार्किंग की व्यवस्था न होने से पैदा होगी जाम की ​स्थिति । संवाद - फोटो : शहर के चौक इलाके में किराना की दुकान पर खरीदारी करते लोग।
संतकबीरनगर। त्योहार का समय चल रहा है। नवरात्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसिद्ध समय माता मंदिर पर दर्शन के लिए आ रहे हैं, लेकिन शहर में वाहन पार्किंग के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हो सके हैं। ऐसे में दुर्गा पूजा व दशहरा में यातायात व्यवस्था चुनौती बनेगी। जिला मुख्यालय पर मल्टीलेबल पार्किंग के निर्माण के लिए पिछले तीन माह पूर्व ही धन स्वीकृत हुआ था, लेकिन अभी तक इसका निर्माण कार्य शुरु नहीं कराया गया। ऐसे में समस्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन शुरू होने के बाद से शहर में लगातार भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में जो लोग वाहन से आ रहे हैं, उनके समक्ष वाहन पार्किंग की समस्या बनी हुई है। लोग जहां-तहां वाहन खड़ा कर दे रहे हैं। जिसके कारण सड़कें संकरी हो जा रही हैं और आने-जाने में लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। शाम के समय अक्सर शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। शहर में जो शापिंग माल बने हैं, उनमेंं से अधिकतर के पास वाहन पार्किंग के लिए स्थान नहीं है।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन ने ओवरब्रिज के नीचे वाहन पार्किंग के लिए व्यवस्था बनाई थी, लेकिन वहां पर न तो कोई बोर्ड लगवाया गया और न ही कोई अन्य इंतजाम किए गए है, जिसके कारण न स्थानों पर ठेला व पटरी वालों का कब्जा हो गया है। स्थिति यह है कि शहर के बैंक चौराहा, गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी, बरदहिया बाजार, मेंहदावल बाईपास सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़क पर वाहन खड़ा होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जरूरी काम से शहर आए नाथनगर निवासी चंद्रभान, मैनसिर निवासी दुर्गेश आदि ने बताया कि वाहन पार्किंग की व्यवस्था न होने से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। चालान का भी डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed