फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Not celebrated in the Holy Bkira Swarnkaron

बखिरा में स्वर्णकारों ने नहीं मनाई होली

Fri, 25 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 25 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Not celebrated in the Holy Bkira Swarnkaron
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 कस्बे के स्वर्णकारों ने एक्साइज ड्यूटी लागू किए जाने के विरोध में होली नहीं मनाई। भारतीय स्वर्णकार मंडल के लोगों ने होली न मनाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

 स्वर्णकार मंडल बखिरा इकाई अध्यक्ष गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि सरकार ने बजट में एक्साइज ड्यूटी, दो लाख की खरीद पर पैन कार्ड, कारीगरों द्वारा स्टाक मेंटिनेंस और इंस्पेक्टर द्वारा दुकानों का सर्वे किए जाने समेत कई नए नियम लागू किए जा रहे हैं। इसका विरोध पूरे देश के स्वर्णकारों द्वारा किया जा रहा है। सर्राफा दुकानें पिछले करीब 25 दिनों से बंद हैं।

इसके बावजूद सरकार मौन है। सरकार की इस अनदेखी का खामियाजा दुकानदारों और ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है। नतीजतन कस्बे के सभी दुकानदारों ने विरोध जताते हुए होली का पर्व नहीं मनाया। उपाध्यक्ष चंद्रशेखर बर्नवाल ने कहा कि सरकार नए कानून लगाकर स्वर्ण व्यवसायियों के साथ मनमानी पर उतारू है। छोटे-छोटे कारीगर इस बंदी से भुखमरी की स्थिति में है।
विज्ञापन


लगन का सीजन होने से ग्राहक जेवरों की खरीददारी के लिए इधर उधर मारे-मारे फिर रहे है। इसी के विरोध में कस्बे के दुकानदारों ने होली का पर्व नहीं मनाते हुए अपना विरोध प्रकट किया है। मांगे पूरी होने तक विरोध जारी रहेगा। विरोध जताने वालों में दिलीप वर्मा, हरिशंकर वर्मा, सोनू, जुग्गीलाल, आशीष सोनी, मोहित, मनोज कुमार, अयोध्या प्रसाद, गुड्डू, जगदीश, ओमप्रकाश आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed