फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Norms not followed at Semariawan fairground; demand to shut it down.

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां मेला स्थल पर मानकों का पालन नही, बंद करने की मांग

Mon, 22 Jun 2026 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Norms not followed at Semariawan fairground; demand to shut it down.
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावां-चोरहा के बीच चल रहे सेमरियावां मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था न होने से इसे बंद करने की मांग उठने लगी है। इसके लिए समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने एसओ दुधारा को ज्ञापन सौंपा है। सेमरियावां और चोरहा गांव के बीच बीएमसीटी मार्ग पर सेमरियावां महोत्सव मेला चल रहा है। इसमें मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। मेले में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। मेला स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था को बाधित रहती है। वाहनों की आवाजाही और पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

भीड़ के चलते असामाजिक तत्वों द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ व मारपीट की घटनाएं होती रहती है। महिला सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं है। सपा नेता ने एसओ से मांग की कि मेले में आए दिन मारपीट व महिलाओं से छेड़छाड़ के कारण मेला बंद करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed