फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   nodal officer meeting

किशोरों के टीकाकरण में लाएं तेजी : नोडल अफसर

Thu, 13 Jan 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
nodal officer meeting
नेहिया खुर्द में कोविड टीकाकरण का निरीक्षण करते नोड़ल अधिकारी ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
किशोरों के टीकाकरण में लाएं तेजी : नोडल अफसर
विज्ञापन

- कोविड सैंपलिंग तेज करने और वैक्सीनेशन की प्रगति पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के नोडल अधिकारी/अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को बैठक की। उन्होंने कोविड को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्य, जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति व प्रभावी नियंत्रण एवं कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की।

नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि 15-17 वर्ष के किशोर में वैक्सीनेशन तेज किया जाए। हर हाल में जो लक्ष्य मिला है उसे पूरा कर लिया जाए। उन्होंने निगरानी समितियों के माध्यम से 18 वर्ष की अधिक आयु के व्यक्ति जो टीकाकरण की प्रथम तथा द्वितीय डोज से अब तक वंचित हैं उनका सर्वे कराते हुए चिह्नित कर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड लक्षण युक्त मरीजों को निगरानी समिति के माध्यम से मेडिसिन किट का वितरण किया जाए तथा सफाई कर्मचारियों के माध्यम से सैनिटाइजेशन का कार्य निरंतर किया जाता रहे। जिससे कोविड-19 की महामारी से बचा जा सके। नोडल अधिकारी ने सीएमओ से स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित अस्पताल में उपलब्ध बेड, जनपद में कोविड संक्रमण की स्थिति, जीवन रक्षक दवाओं सहित कोविड से संबंधित अन्य उपलब्ध सेवाओं से संबंधित जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने कहा कि मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होने पर उन्हें तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाए। सामाजिक, धार्मिक, शादी समारोह, शोक सभाओं आदि में शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का पालन कराने एवं सार्वजनिक स्थानों, गलियों, सार्वजनिक पेयजल, कोविड मरीजों के घरों के आसपास साफ-सफाई कराने एवं ब्लीचिंग पाउडर, सोडियम हाईपोक्लोराइड का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। इसके बाद नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने एचआर इंटर कॉलेज नेहिया खुर्द बुजुर्ग गांव सहित अन्य स्थानों पर जाकर कोविड टीमों द्वारा टीकाकरण के स्थिति की निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीएम दिव्या मित्तल, एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed