फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No X-ray plate in CHC

सीएचसी में एक्सरे प्लेट नहीं, मरीजों को खर्च करनी पड़ रही रकम

Thu, 28 Jul 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
No X-ray plate in CHC
खलीलाबाद सीएचसी के एक्सरे कक्ष में काम निपटाते कर्मी। - फोटो : KHALILABAD
सीएचसी में एक्सरे प्लेट नहीं, मरीजों को खर्च करनी पड़ रही रकम
विज्ञापन

खलीलाबाद सीएचसी में प्रतिदिन 25 से 30 मरीज कराने आते हैं एक्सरे
संतकबीरनगर। भले ही सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का दावा कर रही है, लेकिन अस्पतालों में सुविधाओं टोटा बना है। इसकी बानगी सीएचसी खलीलाबाद है। यहां एक सप्ताह से एक्सरे प्लेट नहीं है। मरीजों को रकम खर्च कर बाहर से एक्सरे कराना पड़ रहा है।
शासन स्तर से लगातार स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए निर्देश जारी किए जाते हैं। दवा की उपलब्धता व मरीजों की नि:शुल्क जांच करने के भी निर्देश हैं। इसके बावजूद अस्पतालों में सुविधाएं उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

सीएचसी खलीलाबाद में प्रतिदिन 25 से 30 मरीज एक्सरे कराने आते हैं। मरीजों का कहना है कि एक्सरे प्लेट न होने की वजह से 350 रुपये खर्च कर बाहर से एक्सरे करना मजबूरी बन गई है। जिम्मेदारों का कहना है कि एक्सरे प्लेट के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में इलाज कराने आईं अंजना देवी ने बताया कि उन्हें सीने में दर्द है। डॉक्टर ने एक्सरे कराने की सलाह दी। जब एक्सरे कक्ष गई तो पता चला प्लेट नहीं है। शुभम ने बताया कि हाथ में चोट लगने पर डॉक्टर ने एक्सरे कराने की सलाह दी। प्लेट न होने की वजह से बाहर से एक्सरे कराना पड़ा है।
...
कोट
वर्तमान में एक्सरे प्लेट नहीं है। उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर मांग की गई है। जल्द ही प्लेट उपलब्ध हो जाएगी।
डॉ. राधेश्याम यादव, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed