फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No trace of the leopard found even on the third day; search intensified.

Sant Kabir Nagar News: तेंदुए का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तलाश तेज

Sat, 18 Jul 2026 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
No trace of the leopard found even on the third day; search intensified.
बेलहर के जंगल में तेंदुए के पद​चिन्ह देखती वन विभाग की टीम। संवाद
बेलहर। क्षेत्र के सुरसा-चमन जंगल में तेंदुए की पुष्टि होने के बाद तीसरे दिन भी वन विभाग का सर्च अभियान जारी रहा। इस बीच राहगीरों द्वारा तेंदुआ दिखने की सूचना मिलने पर आसपास के गांवों के ग्रामीण भी दिन के उजाले में जंगल पहुंचकर उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला। निराश होकर ग्रामीण लौट गए।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम भी लगातार अभियान चलाकर तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है, लेकिन अब तक उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार तेंदुआ लगभग 435 एकड़ क्षेत्रफल वाले जंगल में मौजूद होने की आशंका है। इसके चलते आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना है। तेंदुए की मौजूदगी से किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के परशुराम चौधरी, जगराम चौधरी, सुंदर राजभर, शंभू आदि ने बताया कि भय के चलते खेत की तरफ नहीं जा रहे हैं। वहीं वन विभाग ग्रामीणों से अनावश्यक रूप से जंगल में न जाने, सतर्क रहने और तेंदुआ दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील कर रहा है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी और सर्च अभियान में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed