Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No trace found of the youth who drowned in the Kuano River

Sant Kabir Nagar News: कुआनो नदी में डूबे युवक का नहीं मिला सुराग

Sat, 14 Nov 2026 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
No trace found of the youth who drowned in the Kuano River
कुआनो में डूुबे युवक का पता नहीं चलने पर रोते बिलखते परिजन-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महुली। कुआनो नदी में डूबे युवक तारकेश्वर की तलाश में 24 घंटे से अधिक समय बीत गया लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार को सुबह से शाम तक नदी किनारे परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। हर किसी की निगाह नदी की लहरों पर टिकी रही। ग्रामीणों ने महाजाल और डोंगी नाव के सहारे नदी में घंटों तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
उधर, घटना के दूसरे दिन शुक्रवार देर रात तक एसडीआरएफ टीम के मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बढ़यापार निवासी तारकेश्वर (30) बृहस्पतिवार को महुली थाना क्षेत्र के गुरहवा गांव में अपनी बुआ के घर आया था। कुछ देर बाद वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकला। इसके बाद गांव के दक्षिण दिशा में स्थित कुआनो नदी की ओर चला गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इसी दौरान वह नदी के गहरे कुंड में फिसलकर डूब गया। मौके पर मौजूद एक नाविक के शोर मचाने पर ग्रामीणों को जानकारी हुई। देखते-ही-देखते बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे जुट गए। सूचना मिलने पर सीओ अभयनाथ मिश्र, प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र पाठक और एसआई सोमनाथ मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नदी में जाल डालने के साथ कांटेदार कटिया के सहारे तारकेश्वर की तलाश शुरू की लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान में बाधा आई। देर शाम तक तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह होते ही परिजन और ग्रामीण फिर नदी किनारे पहुंच गए। महाजाल डालकर तलाश की गई। कुछ युवक डोंगी नाव के सहारे नदी में खोजबीन करते रहे।

पुलिस की ओर से भी बचाव अभियान के लिए एसडीआरएफ टीम बुलाने का प्रयास किया गया। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र पाठक ने घटना के कुछ घंटे बाद ही उपजिलाधिकारी से एसडीआरएफ टीम भेजने का अनुरोध किया। देर रात को टीम माैके पर पहुंची। े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed