फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No testing facility in PHC, compulsion to go to district hospital

Sant Kabir Nagar News: पीएचसी में जांच की सुविधा नहीं, जिला अस्पताल जाना मजबूरी

Sun, 09 Feb 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 09 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
No testing facility in PHC, compulsion to go to district hospital
मेंहदावल। ब्लॉक के सांडे कला गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सुविधाओं का टोटा है। यहां ब्लड जांच की सुविधा न होने के चलते मरीजों को मेंहदावल या जिला अस्पताल तक की दौड़ लगानी पड़ती है। अस्पताल में पीने योग्य पानी तक की व्यवस्था नहीं है, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों और रोगियों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

मेंहदावल के सांडे कला गांव में एक दशक पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना कराई गई थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के बाद से लोगों को उम्मीद थी कि स्वास्थ्य सुविधाओं का दंश नहीं झेलना पड़ेगा। लेकिन, अस्पताल में खून जांच की सुविधा अभी तक उपलब्ध नहीं हो सकी है। एक्स-रे जांच भी नहीं होती है। अस्पताल में चिकित्सक अवधेश गुप्ता, फार्मासिस्ट अमित कुमार श्रीवास्तव, स्टाफ नर्स प्रीति गुप्ता की तैनाती है। विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी के कारण अस्पताल में बेहतर उपचार लोगों को नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

दुर्घटना होने और आकस्मिक घटना होने की स्थिति में मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है। अभी तक अस्पताल परिसर में चहारदीवारी का निर्माण नहीं हो सका है। जिससे अक्सर अस्पताल में बेसहारा पशु व अन्य जानवर पहुंच जाते हैं। इससे अस्पताल की सुरक्षा भी बेहतर तरीके से नहीं हो पाती है। अस्पताल में साफ पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों को हलकान होना पड़ता है। इस पीएचसी पर लगभग 50 हजार की आबादी निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed