{"_id":"683de5f7e995a21d9200a7f6","slug":"no-space-in-trains-passengers-are-upset-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-133568-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेनों में जगह नहीं, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेनों में जगह नहीं, यात्री परेशान
Mon, 02 Jun 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
भीड़ कि कुछ इस तरह बैठ रहे बोगियों में यात्री ।
संतकबीरनगर। वर्तमान समय में सहालग और बकरीद के चलते ट्रेनें फुल चल रही हैं। स्थिति यह है कि पूरे जून माह में ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। किसी भी ट्रेन में जगह नहीं है। इससे लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में यात्री मजबूरी में जनरल कोच में सफर करने को मजबूर हैं।
इस समय गर्मी की छुट्टी होने के साथ ही शादी-विवाह का समय है। इसके साथ ही बकरीद भी नजदीक है। ऐसे में जो लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने की मंशा पाले लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कंफर्म टिकट न मिलने से जनरल कोच में मारामारी बढ़ गई है। इधर बकरीद भी सात जून को है तो ट्रेनों में भीड़ और बढ़ गई है। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों में भीड़ का असर दिखाई दे रहा है।
ट्रेनों के आने के दौरान कोच में चढ़ने के लिए आपाधापी शुरू हो जाती है। स्टेशन पर मुंबई जाने के लिए आए मोहम्मद जावेद ने बताया कि कंफर्म टिकट नहीं मिला, इसलिए जनरल कोच में सफर करेंगे। इसमें भीड़ ज्यादा होने के चलते परेशान होना पड़ रहा है।