{"_id":"6a0dfec003987244a900e625","slug":"no-shelter-home-arrangements-dogs-are-increasing-terror-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150857-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शेल्टर होम की व्यवस्था नहीं, कुत्तों का बढ़ रहा आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शेल्टर होम की व्यवस्था नहीं, कुत्तों का बढ़ रहा आतंक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका खलीलाबाद में कुत्तों को रखने के लिए अभी तक शेल्टर होम की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। सुप्रीम कोर्ट के मंगलवार के और पूर्व के आदेश के क्रम में नगर पालिका प्रशासन अब शेल्टर होम बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जमीन चिह्नित की जाएगी। नगर पालिका खलीलाबाद क्षेत्र की आबादी एक लाख से अधिक है। यहां कुल 25 वार्ड हैं। कुछ इलाकों में समय-समय पर कुत्तों के हमले के मामले सामने आते रहे हैं। लोगों ने कुत्तों को पकड़वाकर दूर छोड़ने की भी मांग की थी।
वहीं शेल्टर होम बनाने की दिशा में अभी तक कोई ठोस काम नहीं किया जा सका है, लेकिन अब कोर्ट के आदेश के क्रम में शेल्टर होम बनाने पर नगर पालिका प्रशासन मंथन कर रहा है।
-- -- --
कोट,
नगर पालिका क्षेत्र में शेल्टर होम बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित की जाएगी। इस दिशा में जल्दी काम शुरू किया जाएगा।
-जगत जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका खलीलाबाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
एक सप्ताह में 118 लोगों को लगा एंटी रैबीज वैक्सीन
खलीलाबाद सीएचसी में एक सप्ताह में 118 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। 12 से 19 मई तक इन लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इससे यह पता चलता है कुत्ते किस तरह हमलावर हैं और लोग इनके आतंक से दहशत में हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या आज एक गंभीर समस्या के रूप में उभर रही है। इनके कारण बच्चों, महिलाओं एवं वृद्धजनों में भय का वातावरण उत्पन्न होता है। इससे सामाजिक सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होते हैं। इस समस्या का समाधान केवल कुत्तों को हटाने में नहीं, बल्कि सामुदायिक सहभागिता और वैज्ञानिक प्रबंधन में निहित है।
-डॉ. विजय कुमार मिश्र, असिस्टेंट प्रोफेसर, समाजशास्त्र विभाग, एचआरपीजी काॅलेज
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कोर्ट के आदेश की आड़ में निर्दोष कुत्तों को नहीं मारा जाना चाहिए। उनकी रक्षा की जानी चाहिए। शेल्टर होम बनाने से कुत्तों की देखभाल हो सकेगी, यहां उनके स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा जाना चाहिए। इससे मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा घरों में जो लोग कुत्तों को पालते हैं उनके लिए भी नियम सख्त होने चाहिए।
-डाॅ. अनुपम पति त्रिपाठी, प्राणि विज्ञान विभाग, एचआरपीजी काॅलेज