{"_id":"678fe3ae0c9aba23a0021457","slug":"no-jam-near-mukhlispur-overbridge-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-127406-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मुखलिसपुर ओवरब्रिज के पास नहीं लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मुखलिसपुर ओवरब्रिज के पास नहीं लगा जाम
Tue, 21 Jan 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में मनमाने ढंग से वाहन मोड़कर यातयात व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। इसके कारण मंगलवार को शहर में जाम की समस्या से काफी हद तक लोगों को राहत मिली है।
इसे लेकर अमर उजाला ने 21 जनवरी के अंक में वाहन चालकों की मनमाने व अव्यवस्था से हर चौराहा जाम शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी, जिसका संज्ञान लेकर सुबह से ही यातायात पुलिस व होमगार्ड के जवान कट वाले स्थानों पर मुस्तैद दिखे। शहर के मुखलिसपुर रोड स्थित ओवरब्रिज से उतरते समय वाहन चालक यू टर्न के बजाय कट से ही मोड़ ले रहे थे, इसके साथ ही मेंहदावल बाईपास पर सर्विस लेने पर भी वाहन उल्टे दिशा से मुड़कर आते- जाते रहे, जिससे आए दिन दुर्घटना के साथ ही जाम की समस्या बनी रहती थी, लेकिन मंगलवार को सुबह से यातायात पुलिस व होमगार्ड के जवान कट वाले स्थान पर मुस्तैद हो गए।
प्रभारी यातायात निरीक्षक परमहंस ने बताया कि सभी प्रमुख चौराहों और मोड़ वाले स्थान पर नजर रखी जा रही है। उल्टे दिशा में वाहन ले जाने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है।