फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No facilities at Mehndawal bus stand, passengers facing problems

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बस स्टैंड पर सुविधाएं नहीं, यात्री झेल रहे परेशानी

Sun, 10 Dec 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 10 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
No facilities at Mehndawal bus stand, passengers facing problems
घंटों यात्री यहां बैठकर करते हैं बसों का इंतजार
विज्ञापन

-कई मुख्य मार्गों पर नहीं चलती हैं बसें


मेंहदावल। नगर पंचायत स्थित परिवहन निगम का बस स्टैंड यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कई प्रमुख मार्गों पर रोडवेज की बसें नहीं चलती हैं वहीं यात्री घंटों बैठकर बसों का इंतजार करते नजर आते हैं। बस स्टैंड परिसर निजी वाहनों का स्टैंड बनकर रह गया है।

मेंहदावल नगर पंचायत में करीब तीन एकड़ से अधिक की जमीन पर परिवहन निगम का बस स्टैंड बना है। डेढ़ वर्ष पूर्व लाखों की लागत से बस स्टैंड का उच्चीकरण का कार्य भी हुआ, लेकिन बसों की सुविधाएं यहां नहीं बढ़ पाईं। कुछ वर्ष पूर्व तक मेंहदावल से नौगढ़, शोहरतगढ़, बर्डपुर, इटवा आदि स्थानों के लिए सीधे बस की सुविधा थी, लेकिन अब इन मार्गों पर बस की सेवाएं बंद हैं।
विज्ञापन

कहने को तो वर्तमान समय में 16 अनुबंधित बस गोरखपुर से बांसी तक चलाई जा रही हैं। मेंहदावल से नंदौर वाया सेमरियावां, बस्ती मार्ग पर कोई बस सुविधा नहीं है। यही हाल मेंहदावल खलीलाबाद लोकल बस सेवा की है, जो लंबे समय से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार वर्ष पूर्व मेहदावल मेंहदूपार राजेडीहा बस सेवा जिला मुख्यालय तक थी वह भी वर्तमान समय में ठप है। हालत यह है कि दिन में 12 बजे के बाद परिवहन निगम के मेहदावल बस स्टैंड से गोरखपुर बांसी जाने के लिए कोई बस नहीं मिलती है। यात्री घंटों बैठकर इंतजार करते हैं।

यात्री शिवपूजन, आनंद, विनोद, सुनीता देवी, गरिमा, मनोज अग्रहरि ने बताया कि बेलौहा जाना है। बांसी जाने वाली बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ढाई घंटे बीत गए, कोई बस नहीं मिली। यही हाल दोपहर बाद गोरखपुर जाने वाले यात्रियों की भी है।

शाम ढलते ही बस स्टैंड के कर्मचारी भी शराबियों के आतंक से घर चले जाते हैं। पूर्व में कई बार विवाद भी सामने आया है, जिसमें पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, तब जाकर मामला शांत हुआ। विधायक अनिल त्रिपाठी ने भी परिवहन निगम के अधिकारियों को विभिन्न मार्गों पर परिवहन निगम की बस चलाने की मांग की थी, लेकिन अभी तक परिवहन निगम के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

यात्रियों की सुविधाओं को पूरा ख्याल रखा जा रहा है। बसों की संख्या बढ़े, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही समस्या का निदान कराया जाएगा।
आयुष भटनागर, एआरएम बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed