फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No electricity connection at Aath Jan Arogya Mandir, problems are happening

Sant Kabir Nagar News: आठ जन आरोग्य मंदिर पर बिजली कनेक्शन नहीं, हो रहे परेशानी

Thu, 18 Jul 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Jul 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
No electricity connection at Aath Jan Arogya Mandir, problems are happening
संतकबीरनगर। जिले के आठ जन आरोग्य मंदिर पर अब तक बिजली कनेक्शन की व्यवस्था नहीं हो सकी है। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही वहां आने वाले मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जो दवा फ्रिज में रखी जानी चाहिए, वह दवा खराब होने की संभावना बन जा रही है। इसके बाद भी अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।
विज्ञापन

लोगों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए जिले में 170 जन आरोग्य मंदिर संचालित किए जा रहे हैं। यहां पर कम्युनिटी हेल्थ अधिकारियों की तैनाती की गई है। इन्हें प्रतिदिन ओपीडी, विभिन्न प्रकार की जांच, स्क्रीनिंग आदि करनी होती है, लेकिन बिजली उपलब्ध न होने के कारण इसमें बाधा खड़ी हो रही है। स्थिति यह है कि जिले के गिरधरपुर, शनिचरा बाजार, गायघाट, भरतुआ, बूढाननगर, बस्ती- बस्ता, अशरफपुर, बड़गों के जन आरोग्य मंदिर पर बिजली कनेक्शन की व्यवस्था नहीं है। हालांकि, जन आरोग्य मंदिर पर बिजली कनेक्शन लगवाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक ने ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए थे, इसके साथ ही यह शर्त भी जोड़ दी कि खर्च की रकम 40 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। अब यही शर्त बिजली कनेक्शन लेने में सबसे बड़ी दिक्कत बन गई है। कारण यह है कि इन आठ जन आरोग्य मंदिर के लिए आवेदन करने पर विद्युत निगम ने 40 हजार से अधिक का एस्टीमेट थमा दिया है। जिससे कनेक्शन लेना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

गिरधरपुर जन आरोग्य मंदिर की बात करें तो यहां 58098 रुपये, गायघाट के लिए 58000, बस्ती- बस्ता के लिए 75000, अशरफपुर के लिए 80 हजार रुपये का एस्टीमेट विद्युत निगम ने दिया है। इस संंबंध में सीएमओ ने विद्युत निगम के अधिशाषी अभियंता को पत्र लिखकर इस बात का जिक्र किया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित आठ जन आरोग्य मंदिर पर अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं हुआ है। झटपट पोर्टल पर संबंधित कर्मचारियों की ओर से पंजीकरण कराया गया है। जिस पर विद्युत सप्लाई के लिए अप्रूवल देना था, लेकिन एस्टीमेट बनाकर दे दिया गया है। ऐसे में अप्रूवल देते हुए विद्युत कनेक्शन देने की व्यवस्था की जाए। वहीं विद्युत निगम के एसडीओ केएन शुक्ला ने कहा कि नियम के तहत जो भी संभव होगा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमओ ने मिशन निदेशन को भेजा पत्र
जिले के आठ जन आरोग्य मंदिर पर बिजली कनेक्शन न होने के संबंध में मिशन निदेशक को पत्र भेजा गया है। साथ ही उनसे मार्ग दर्शन मांगा गया है। जैसे ही निर्देश मिलेगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही बिजली कनेक्शन कराया जाएगा।
डॉ. रामानुज कन्नौजिया-सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed