{"_id":"65d111463498da67ff048a36","slug":"no-draindirty-water-spread-on-the-road-posing-a-threat-of-diseases-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-109933-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नाली नहीं... सड़क पर पसरा गंदा पानी, बीमारियों का बना खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नाली नहीं... सड़क पर पसरा गंदा पानी, बीमारियों का बना खतरा
Sun, 18 Feb 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। क्षेत्र के गागरगाड ग्राम पंचायत में सड़क पर गंदा पानी पसरा हुआ है। जिससे लोगों को जहां आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पर इस गांव में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।
गागरगाड गांव में सड़कों पर बह रहा गंदा पानी सरकार की मंशा पर पानी फेरने के लिए काफी है। आलम यह है कि इस रास्ते से होकर लोगों को आने जाने में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि सड़क पर जमा हुआ गंदा पानी संक्रामक बीमारियों को दस्तक दे रहा है। गांव के बाबूराम , रामाकान्त चौधरी, रामयज्ञ यादव, रामप्रसाद, रामअवतार,धर्मेंद्र,लक्ष्मी नारायण, तीर्थराज, बबुंदर पाल, धर्मपाल, झिनक, बाढू, राम जियावन, जगजीतन आदि लोगों का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पानी पसरा हुआ है। यहां पर नाली का होना आवश्यक है। इसके साथ ही उन लोगों ने यह भी कहा कि अगल बगल के गांव में इस समय खसरे का प्रकोप है। ऐसी दशा में सड़कों पर फैला गंदगी लोगों की परेशानी को बढ़ा सकता है। प्रधान सूर्य नाथ शर्मा ने बताया कि जल्द ही नाली बनवाने का कार्य होगा।
इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत दलसिंगार यादव ने बताया कि अतिशीघ्र जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी। जिससे उचित जगह तक पानी निकासी हो सके।