{"_id":"670ebc62686891556d0d5e94","slug":"no-confirmed-tickets-in-trainstravelling-in-private-buses-by-paying-higher-fares-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-122319-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं... अधिक किराया देकर निजी बसों में कर रहे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं... अधिक किराया देकर निजी बसों में कर रहे सफर
Wed, 16 Oct 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
- दीपावली पर ट्रेनों में बढ़ी भीड़, बाहर से घर लौट रहे यात्री
- 15 दिसंबर तक ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। त्योहार का सीजन चल रहा है। दीपावली का पर्व नजदीक है। ऐसे में बाहर रहने वाले लोग घर लौटने की तैयारी में हैं, लेकिन ट्रेनों में जगह नहीं मिल पा रही है। यात्रियों को अभी से परेशानी झेलनी पड़ रही है। कारण यह है कि ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। जो लोग टिकट नहीं पा रहे हैं वो लोग निजी बसों के सहारे हैं, लेकिल लोगों को दो से ढाई हजार रुपये किराया देना पड़ रहा है।
त्योहार के सीजन में परदेश में रहने वाले लोग घर लौटते हैं। इस बार दीपावली का पर्व भी इसी माह में पड़ रहा है। ऐसे में लोग टिकट बुक कराने में जुटे हुए हैं, लेकिन 15 दिसंबर में ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों को तत्काल टिकट का ही भरोसा है। कई लोग ऐसे भी है जो अभी से ट्रेनों के जरिए घर वापसी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें काफी धक्का-मुक्की करनी पड़ रही है।
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर गोरखधाम एक्सप्रेस अप से सफर के लिए आए लोगों को काफी मशक्कत के बाद लोकल कोच में प्रवेश मिल पाया। कई ऐसे भी रहे जो ट्रेन की गैलरी में ही सफर करने को मजबूर हुए। कानपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आए रामजीत प्रसाद ने बताया कि कंफर्म टिकट न मिलने से लोकल कोच में सफर करने की मजबूरी है। यहां भी ट्रेन में प्रवेश करने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
निजी बस संचालकों ने बढ़ा दिया किराया
ट्रेनों में सफर में आ रही दिक्कतों के कारण जो लोग बस से सफर करने का मन बना रहे हैं, उन्हें भी काफी परेशानी हो रही है। दीपावली के आसपास की बुकिंग कराने के लिए लोगों को दो गुना किराया देने की मजबूरी बनी हुई हैं। स्थिति यह है कि दिल्ली तक के सफर के लिए दो से ढाई हजार रुपये लिए जा रहे हैं। शहर के निवासी उमेश कुमार ने बताया कि दिल्ली जाना है, ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिला, अब बस से सफर करेंगे, लेकिन यहां दो हजार में टिकट की बुकिंग हो रही है। इससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
अस्थाई बस स्टैंड पर घंटों करना पड़ रहा इंतजार
जिले में बस डिपो की स्थापना अभी तक नहीं हो सकी है, हालांकि मेंहदावल बाइपास पर अस्थाई बस स्टॉफ सेंटर बनाया गया है। यहां पर यात्रियों को घंटों खड़ा रहकर बसों का इंतजार करने की मजबूरी है। यहां मिले सुरेश कुमार, लालचंद आदि ने बताया कि अभी से बसों में जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में परिवार के साथ यात्रा कर पाना काफी मुश्किल हो गया है।
त्योहार का सीजन है, जिसके कारण लोग घर वापसी कर रहे हैं। इसके कारण थोड़ी दिक्कत है। हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
- एके गौड़, अधीक्षक रेलवे स्टेशन खलीलाबाद