फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No arrangement for garbage disposal, people are troubled by the filth

Sant Kabir Nagar News: कचरा निस्तारण का नहीं हुआ इंतजाम, गंदगी से लोग परेशान

Wed, 02 Apr 2025 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
No arrangement for garbage disposal, people are troubled by the filth
सड़क के किनारे गिराया जा रहे कूड़े के पास एकत्रित पशु 
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में अपशिष्ट निवारण के लिए दो करोड़ रुपये की योजना बनाई थी। उस्का में अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र स्थापित करने के लिए जमीन चिह्नित की गई थी। लेकिन अभी तक योजना को शासन की मंजूरी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद क्षेत्र के 25 वार्डों से प्रतिदिन करीब 48 टन कूड़ा-कचरा निकलता है। इसके निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जो कूड़ा निकलता है उसे कभी औद्योगिक क्षेत्र में खाली पड़ी जगह पर तो कभी बड़गो आदि क्षेत्रों में गिराया जा रहा है। हाईवे के किनारे भी कूड़ा फेंक दिया जा रहा है। रास्ते में गंदगी के कारण लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने 15 माह पूर्व उस्का में अपशिष्ट निस्तारण के लिए दो करोड़ की परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया था। जमीन भी चिह्नित कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कूड़ा निस्तारण संयंत्र लगाने के साथ ही परिसर में कूड़े से बिजली बनाने की भी योजना थी। उत्पादित बिजली से संयंत्र चलाने के साथ ही आस-पास के लोगों को उपलब्ध कराने की योजना थी। इस योजना से नगर पालिका के आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद थी लेकिन अब तक योजना को मंजूरी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed