फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nishad Party bets on Anil Tripathi from Mehndawal

मेंहदावल से निषाद पार्टी ने अनिल त्रिपाठी पर लगाया दांव

Thu, 03 Feb 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nishad Party bets on Anil Tripathi from Mehndawal
अनिल कुमार तिवारी - फोटो : KHALILABAD
मेंहदावल से निषाद पार्टी ने अनिल त्रिपाठी पर लगाया दांव
विज्ञापन

- मेंहदावल के वर्तमान भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल का टिकट कटा
- 2007 में पहली बार मेंहदावल से निर्दल लड़े थे चुनाव
-2012 में पीस पार्टी व 2017 में बसपा से लड़ चुके हैं चुनाव
संतकबीरनगर। मेंहदावल विधानसभा सीट से अनिल कुमार त्रिपाठी को भाजपा और निषाद पार्टी के गठबंधन का प्रत्याशी घोषित किया गया है। बुधवार की देर शाम उनके नाम की घोषणा निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने की। इनके प्रत्याशी घोषित होने से मेंहदावल सीट पर चल रहे कयास पर विराम लग गया। इस सीट पर भाजपा के वर्तमान विधायक राकेश सिंह बघेल का टिकट कट गया।

अनिल कुुमार त्रिपाठी वर्ष 2007 के चुनाव में मेंहदावल विधानसभा सीट से निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे और हार गए थे। इसके बाद 2012 में अनिल त्रिपाठी पीस पार्टी में शामिल हुए और मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े। इस चुनाव में वह दूसरे स्थान पर रहे। जबकि सपा के लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद चुनाव जीते थे। अनिल फिर बसपा में शामिल हो गए और 2017 के चुनाव में मेंहदावल सीट से ही बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैैदान में उतरे। इस चुनाव में भी दूसरे स्थान पर रहे। जबकि भाजपा के राकेश सिंह बघेल चुनाव जीते। इधर करीब दो साल पहले वे भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में लगातार सक्रिय रहे। वर्तमान में वह भाजपा के टिकट के लिए दम लगाए हुए थे, लेकिन यह सीट भाजपा व निषाद पार्टी के गठबंधन में निषाद पार्टी के खाते में चली गई। बुधवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने उन्हें भाजपा व निषाद पार्टी के गठबंधन से मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया। इसके साथ ही भाजपा के टिकट से दावेदार मेंहदावल के वर्तमान विधायक राकेश सिंह बघेल टिकट पाने में चूक गए। इन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा और निषाद पार्टी के नेताओं ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed