फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   nhm worker blame to doctor

एनएचएम कर्मी ने चिकित्सक पर लगाया मारने पीटने का आरोप

Sat, 09 May 2020 08:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
nhm worker blame to doctor
एनएचएम कर्मी ने चिकित्सक पर लगाया मारने पीटने का आरोप
विज्ञापन

- एसपी और सीएमओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय में कार्यरत एनएचएम के एक कर्मी ने चिकित्सक पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएमओ और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

एनएचएम के डीईआईसी (जिला बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम मैनेजर) पिंटू कुमार का आरोप है कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य गारंटी टीम के साथ उनकी ड्यूटी कोविड-19 के तहत प्रवासियों की स्क्रीनिंग के दौरान सहयोग के रूप में लगाई गई है। नौ मई को वह सीएमओ के निर्देश पर थर्मल स्क्रीनिंग एवं मास्क वितरण के लिए जिला जेल गए थे। जब वह जेल पहुंचे तो वहां मौजूद एक महिला चिकित्सक उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए बोली कि उनकी ड्यूटी क्यों लगाए। तो उन्होंने कहा कि ड्यूटी सीएमओ स्तर से लगाई गई है, तो उक्त महिला चिकित्सक ने कहा कि वह ड्यूटी नहीं करेंगी, तब उन्होंने कहा कि वह सीएमओ से वार्ता कर लें। इसके बाद वह सीएमओ कार्यालय चले आए। वहां पर महिला चिकित्सक के पति जो सीएमओ कार्यालय में तैनात हैं, उन्होंने कॉलर पकड़ लिया और मारने-पीटने लगे। किसी तरह से वह भाग कर जाने बचाए। पिंटू कुमार ने सीएमओ और एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि एनएचएम के एक कर्मी और उनके कार्यालय में तैनात एक कर्मी के बीच मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed